Move to Jagran APP

आज से शुरू होगा रंगमंच का महाकुंभ

बाल भवन-23 में बुधवार से रंगमंच का महाकुंभ शुरू होगा।

By JagranEdited By: Published: Tue, 28 Jan 2020 08:54 PM (IST)Updated: Tue, 28 Jan 2020 08:54 PM (IST)
आज से शुरू होगा रंगमंच का महाकुंभ
आज से शुरू होगा रंगमंच का महाकुंभ

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़ : बाल भवन-23 में बुधवार से रंगमंच का महाकुंभ शुरू होगा। इसमें 10 राज्यों के कलाकार प्रस्तुति देंगे। टीएफटी ग्रुप द्वारा विटर थिएटर फेस्टिवल के 15वें संस्करण की घोषणा ग्रुप सेक्रेटरी सुदेश शर्मा ने दी। पंजाब कला भवन-16 में आयोजित कांफ्रेंस में ग्रुप के प्रेसिडेंट मदन सपाटू, आर्टिस्ट साधना सांगर और शुभाशीष नियोगी शामिल हुए। सुदेश ने कहा कि ये देश का नहीं बल्कि एशिया का सबसे बड़ा फेस्टिवल होगा। इस बार फेस्टिवल में एक्टर सतीश कौशिक और यशपाल शर्मा भी जुड़ेंगे।

loksabha election banner

30 दिन होंगी 30 प्रस्तुति

सुदेश ने कहा कि फेस्टिवल में 30 दिन 30 प्रस्तुति होंगी। इसमें नाटक, काव्य गोष्ठी और डॉक्यूमेंट्री स्क्रीनिग होगी। इसके अलावा थिएटर की बारीकियों से जुड़ी वर्कशॉप का आयोजन होगा। इसमें एनएसडी के अशोक सागर भगत थिएटर लाइट्स की तकनीक, डॉ. साहिब सिंह नाटक लिखने, वॉयस स्पीच की वर्कशॉप अनूप शर्मा, पपेट मेकिग शुभाशीष नियोगी, थिएटर म्यूजिक चाइनीज गिल, मास्क मेकिग वर्कशॉप सुजीत बोरुआ, स्टेज एंकरिग में सर्वप्रिय निर्मोही और क्लासिकल डांस की वर्कशॉप अशोक गंगानी कंडक्ट करेंगे। इन नाटकों का होगा मंचन..

29 जनवरी : नाटक कल तारण गुरु नानक आइया, निर्देशक सुदेश शर्मा।

30 जनवरी : नाटक कांट पे, वॉन्ट पे - निर्देशक अमित और सरवरी अली।

31 जनवरी : कवि सम्मेलन

एक फरवरी : नाटक लूणा - निर्देशक केवल धालीवाल।

दो फरवरी : नाटक श्री राम बिजोय - निर्देशक हरिचरण।

तीन फरवरी : नाटक आला अफसर - निर्देशक आत्मजीत सिंह।

चार फरवरी : नाटक प्यार की एक्स्ट्रा क्लास : निर्देशक अंकुर शर्मा।

पांच फरवरी : नाटक बूढ़ी काकी - निर्देशक अतुल यादवंशी।

छह फरवरी : नाटक मुखोट नमाचा - निर्देशक रमन मित्तल।

सात फरवरी : रामलीला और वो लोग : शॉर्ट फिल्म।

आठ फरवरी : नाटक खामोश अदालत जारी है : निर्देशक जसप्रीत सिंह।

नौ फरवरी : नाटक महाभोज : निर्देशक बलवंत ठाकुर।

10 फरवरी : नाटक पूरण : निर्देशक कृति कृपाल।

11 फरवरी : नाटक नीलकंठ निराला, निर्देशक संजय उपाध्याय।

12 फरवरी : नाटक थोड़ा-थोड़ा गांधी, निर्देशक प्रीवेंद्र सिंह।

13 फरवरी : नाटक मार प्राजय : निर्देशक मनोज शर्मा।

14 फरवरी : नाटक तुगलक : निर्देशक अभिनव ग्रोवर।

15 फरवरी : नाटक हुण मैं सेट हां - निर्देशक बनिदरजीत सिंह बन्नी।

16 फरवरी : नाटक उरुभंगम - निर्देशक अभिषेक और आदित्य भारती।

-17 फरवरी : नाटक म्यूजिक कॉन्सर्ट, पंडित चेतन जोशी और टीम।

18 फरवरी : नाटक लम्हों की मुलाकात, निर्देशक मुश्ताक काक।

19 फरवरी : नाटक पश्मीना : निर्देशक सजीदा।

20 फरवरी : नाटक गांधारी, निर्देशक ओ जीतेन सिंह।

21 फरवरी : नाटक अग दी एक बात है, निर्देशक डॉ. नवदीप कौर।

22 फरवरी : डॉक्यूमेंट्री फिल्म का मंचन।

23 फरवरी : नाटक नुगरा का तमाशा, निर्देशक सुमन कुमार।

24 फरवरी : नाटक सिद्धियां : निर्देशक अरविद सिंह।

25 फरवरी : कहानियों का मंचन, निर्देशक सरवल अली, अभिषेक शर्मा और सुषमा गांधी।

26 फरवरी : नाटक कोर्ट मार्शल, निर्देशक सुदेश शर्मा।

27 फरवरी : नाटक कल तारण गुरु नानक आइया : निर्देशक सुदेश शर्मा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.