Move to Jagran APP

जो कार्यकर्ता सलारिया को रिपोर्ट करेगा, उसे पार्टी विरोधी माना जाएगा

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़ : सासद किरण खेर के राजनीतिक सलाहकार सहदेव सलारिया के खिलाफ

By JagranEdited By: Published: Thu, 22 Nov 2018 10:30 PM (IST)Updated: Thu, 22 Nov 2018 10:30 PM (IST)
जो कार्यकर्ता सलारिया को रिपोर्ट करेगा, उसे पार्टी विरोधी माना जाएगा
जो कार्यकर्ता सलारिया को रिपोर्ट करेगा, उसे पार्टी विरोधी माना जाएगा

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़ : सासद किरण खेर के राजनीतिक सलाहकार सहदेव सलारिया के खिलाफ टडन गुट ने खुलकर मोर्चा खोल दिया है। टडन ने पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं को स्पष्ट कर दिया है कि अगर कोई सहदेव सलारिया के पास रिपोर्ट करने के लिए जाएगा, तो उसे गलत माना जाएगा। ऐसा करना भाजपा का विरोध समझा जाएगा। मालूम हो कि सहदेव सलारिया के जन्मदिन पर हुए गोलीकाड से पहले तक पार्टी के कई पार्षद और नेता सलारिया के पास काम करवाने के लिए जाते थे और कार्यकर्ता भी अपने एरिया की समस्याएं बताने के लिए जाते थे। यहा तक कि सलारिया प्रशासन के अधिकारियों को समय-समय पर फोन भी करते थे। सलारिया के पास पार्टी का कोई दायित्व नहीं

loksabha election banner

भाजपा अध्यक्ष संजय टडन का कहना है कि सहदेव सलारिया के पास स्थानीय स्तर पर पार्टी का कोई दायित्व नहीं सौंपा गया है। सलारिया को हाईकमान द्वारा पहले ही स्पष्ट कर दिया गया था कि वह पार्टी के कामों में हस्ताक्षेप न करें। इसके बावजूद भी वह पार्टी में नेताओं को शामिल करवा रहे है। 5 नवंबर को ज्वाइन करवाया था आरोपितों को

मालूम हो कि गोली काड में शामिल सभी आरोपितों को 5 नवंबर को सासद किरण खेर और सहदेव सलारिया ने ही ज्वाइन करवाया था। भाजपा अध्यक्ष संजय टडन का यह भी कहना है कि सहदेव सलारिया यहा की स्थानीय इकाई के सदस्य भी नहीं हैं। वीरवार को सगठन मंत्री से मिले टडन

गोलीकाड और बिना मंजूरी के आरोपितों को जन्मदिन पार्टी में शामिल करने का मामला वीरवार को भाजपा अध्यक्ष संजय टडन ने राष्ट्रीय संगठन मंत्री रामलाल को भी अवगत करवाया है। इसके अलावा हाईकमान के कई नेताओं को भी इस संबंध में शिकायत की है। टडन ने कहा कि सहदेव सलारिया के कारण शहर में पार्टी की काफी किरकिरी हो रही है। सूत्रों का कहना है कि टडन ने सहदेव सलारिया को भाजपा युवा मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में भी हटाने के लिए कहा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.