Move to Jagran APP

न्यूनतम तापमान में एक डिग्री और गिरावट

मौसम दिन ब दिन सर्द होता जा रहा है। सुबह और रात के साथ ही दिन के तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है।

By JagranEdited By: Published: Wed, 27 Oct 2021 06:50 AM (IST)Updated: Wed, 27 Oct 2021 06:50 AM (IST)
न्यूनतम तापमान में एक डिग्री और गिरावट
न्यूनतम तापमान में एक डिग्री और गिरावट

जासं, चंडीगढ़ : मौसम दिन ब दिन सर्द होता जा रहा है। सुबह और रात के साथ ही दिन के तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। मंगलवार को अधिकतम तापमान तीन डिग्री की गिरावट के साथ 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान एक डिग्री की गिरावट के साथ 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

loksabha election banner

मौसम विभाग के अनुसार आने दिनों के तापमान में चार से पांच डिग्री और गिरावट देखने को मिलेगी। हालांकि इस बीच सुबह को निकलने वाली धूप लोगों को चुभने की बजाय राहत दे रही है। वहीं हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हिमपात हुआ है। इसका असर मैदानी क्षेत्रों पर भी पड़ा है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में चंबा समेत कांगडा और लाहौल स्पीति में भारी बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई है। जिससे मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ने के पूरे चांस हैं। विभाग की मानें तो आने वाले दिनों में पहाड़ों में बर्फबारी और हिमपात होने से चंडीगढ़ सहित पंचकूला और मोहाली में भी ठंड बढ़ेगी। तेजी से लुढ़केगा रात का तापमान

मौसम विभाग के अनुसार रात के तापमान में काफी गिरावट देखने को मिलेगी। इस समय रात का तापमान 15 डिग्री तक जा रहा है, जो आने वाले दिनों में 12 डिग्री तक जाने की संभावना है। चंडीगढ़ के साथ पंजाब और हरियाणा में भी ठंड का असर देखने को मिलेगा। ऐसा रहेगा मौसम का हाल

- बुधवार को आसमान साफ रहेगा। अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री रह सकता है।

- वीरवार को आसमान साफ रहेगा। अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री रह सकता है।

- बुधवार को आसमान साफ रहेगा। अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री रह सकता है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.