Move to Jagran APP

चंडीगढ़ एयरपोर्ट से फ्लाइटों का विंटर शेड्यूल जारी, एक क्लिक में जानिए पूरी डिटेल Chandigarh News

विंटर शेड्यूल 27 अक्टूबर से 28 मार्च 2020 तक लागू रहेगा। इसके साथ ही जारी नए विंटर शेड्यूल में दो नई डोमेस्टिक फ्लाइट्स शामिल की गई हैं।

By Edited By: Published: Fri, 25 Oct 2019 09:44 PM (IST)Updated: Sat, 26 Oct 2019 03:02 PM (IST)
चंडीगढ़ एयरपोर्ट से फ्लाइटों का विंटर शेड्यूल जारी, एक क्लिक में जानिए पूरी डिटेल Chandigarh News
चंडीगढ़ एयरपोर्ट से फ्लाइटों का विंटर शेड्यूल जारी, एक क्लिक में जानिए पूरी डिटेल Chandigarh News

चंडीगढ़, जेएनएन। एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया की ओर से शुक्रवार को चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट से जाने वाली फ्लाइटों का विंटर शेड्यूल जारी कर दिया गया है। एयरपोर्ट से पहली फ्लाइट सुबह 7.05 बजे उड़ान भरेगी। जबकि अंतिम फ्लाइट का डिपार्चर रात 8.40 बजे होगा। इंटरनेशनल एयरपोर्ट के सीईओ सुनील दत्त ने बताया कि विंटर शेड्यूल 27 अक्टूबर से 28 मार्च 2020 तक लागू रहेगा। इसके साथ ही जारी नए विंटर शेड्यूल में दो नई डोमेस्टिक फ्लाइट्स शामिल की गई हैं। जिनमें इंडिगो एयरलाइंस की चंडीगढ़-मुबंई फ्लाइट तथा विस्तारा की हर रविवार को मुबंई जाने वाली फ्लाइट शामिल हैं। इस विंटर शेड्यूल के माध्यम से चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट से 2 इंटरनेशनल फ्लाइट्स तथा 34 डोमेस्टिक लाइट्स रोजाना एयरपोर्ट से उड़ान भरेगी।

loksabha election banner

संख्या,  एयरलाइंस,  कहां से कहां तक, चंडीगढ़ आने का समय, चंडीगढ़ से जाने का समय

1. एयर इंडिया, चंडीगढ़-दिल्ली, सुबह 6.35 बजे,सुबह 7.05 बजे

2. इंडिगो, चंडीगढ़-श्रीनगर-कोलकता, सुबह 7.15 बजे , सुबह 7.45 बजे

3. इंडिगो, चंडीगढ़-दिल्ली, सुबह 7.25 बजे, सुबह 7.55 बजे

4. विस्तारा, चंडीगढ़-दिल्ली, सुबह 8.15 बजे, सुबह 8.50 बजे

5. एयर इंडिया, चंडीगढ़-मुबंई-पुणे-नांदेड, सुबह 8.30 बजे, सुबह 9.15 बजे

6. एयर इंडिया, चंडीगढ़-कुल्लू, 9.15 बजे सुबह, 9.50 बजे

7. एयर इंडिया, चंडीगढ़-लेह, सुबह 9.35 बजे, सुबह 10.15 बजे

8. गो-एयर, चंडीगढ़-दिल्ली-अहमदाबाद, सुबह 10.05 बजे, सुबह 11.05 बजे

9. इंडिगो, चंडीगढ़-बेंगलुरु, सुबह 10.15 /11.30 बजे , सुबह 10.45/12.15 बजे

10. एयर इंडिया, चंडीगढ़-लेह, सुबह 10.15 बजे, सुबह 10.55 बजे

11. इंडिगो, दुबई-चंडीगढ़-दिल्ली, सुबह 11.00 बजे, सुबह 11.50 बजे

12. इंडिगो, चंडीगढ़-श्रीनगर-कोलकता, सुबह 10.45 बजे, सुबह 11.15 बजे

13. गो-एयर, चंडीगढ़-मुबंई, सुबह 10.55 बजे, सुबह 11.25 बजे

14. गो-एयर, चंडीगढ़-अहमदाबाद-श्रीनगर, सुबह 11.25 बजे, सुबह 12.00 बजे

15. गो-एयर, चंडीगढ़-हैदराबाद, सुबह 11.30बजे, दोपहर 12.05बजे

16. इंडिगो चंडीगढ़-मुंबई, सुबह 11.40 बजे, दोपहर 12.10 बजे

17. एयर इंडिया चंडीगढ़-दिल्ली, दोपहर 12.10 बजे, दोपहर 12.50 बजे

18. एयर एशिया, चंडीगढ़-बेंगलुरु, दोपहर 12.25 बजे, दोपहर 1.00 बजे

19. एयर एशिया, चंडीगढ़-दिल्ली, दोपहर 12.40 बजे, दोपहर 1.45 बजे

20. विस्तारा, चंडीगढ़-मुबंई, दोपहर 1.10 बजे, दोपहर 1.45 बजे

21. पीएच-101/102, चंडीगढ़-शिमला, दोपहर 1.45 बजे, सुबह 10.00 बजे

22. इंडिगो, चंडीगढ़-मुंबई, दोपहर 2.10 बजे, दोपहर 2.40 बजे

23. एयर इंडिया, चंडीगढ़-शारजाह, दोपहर 2.15 बजे, दोपहर 3.15 बजे

24. इंडिगो, चंडीगढ़-हैदराबाद, दोपहर 2.25 बजे, दोपहर 2.55 बजे

25. इंडिगो, चंडीगढ़-दिल्ली-दुबई, दोपहर 2.40 बजे, शाम 4.00 बजे

26. विस्तारा, चंडीगढ़-दिल्ली, दोपहर 2.45 बजे, दोपहर 3.25 बजे

27. इंडिगो, चंडीगढ़-बेंगलुरु,  दोपहर 3.10 बजे, दोपहर 3.40 बजे

28. एयर इंडिया, चंडीगढ़-पुणे/नांदेड-मुंबई, दोपहर 3.05/2.20 बजे, शाम 4.00 बजे

29. गो-एयर, चंडीगढ़-श्रीनगर-अहमदाबाद, दोपहर 3 बजे, दोपहर 3.35 बजे

30. एयर एशिया, चंडीगढ़-दिल्ली, शाम 6.50 बजे, शाम 7.20 बजे

31. इंडिगो, चंडीगढ़-अहमदाबाद, शाम 5.40 बजे, शाम 6.40 बजे

32. विस्तारा, चंडीगढ़-दिल्ली , शाम 6.15 बजे, शाम 6.50 बजे

33. विस्तारा, चंडीगढ़-मुंबई, शाम 6.30 बजे, शाम 7.05 बजे

34. एयर इंडिया, चंडीगढ़-दिल्ली, शाम 7.15 बजे, शाम 7.50 बजे

35. गो-एयर, चंडीगढ़-मुंबई, शाम 7.25 बजे, शाम 7.55 बजे

36. गो-एयर, चंडीगढ़-अहमदाबाद-दिल्ली, रात 8.10 बजे, रात 8.40 बजे

नहीं बढ़ा विंटर शेड्यूल में डिपार्चर का समय

उल्लेखनीय है कि चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर एयरपोर्ट अथॉरिटी द्वारा आइएलएसकैट-2 इंस्टॉल की जा चुकी है। जिसकी मदद से कम विजिबिलिटी में भी फ्लाइट्स को उड़ान भरने में कोई दिक्कत नहीं आती। बावजूद इसके शहर के लोगों को इस आइएलएसकैट-2 के इंस्टॉल होने का कोई फायदा नहीं हुआ। क्योंकि एयरपोर्ट अथॉरिटी द्वारा जारी विंटर शेड्यूल में अंतिम फ्लाइट रात 8:40 बजे अहमदाबाद के उड़ान भरेगी।

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.