चंडीगढ़ में पंजाब नंबर की Thar में घूम रहे युवक ने युवती की तरफ मारी आंख, फिर बोला-खींच लै फोटो
चंडीगढ़ में पंजाब नंबर की थार में सवार दो युवकों ने पंजाब यूनिवर्सिटी के पास एक युवती से छेड़छाड़ की। ...और पढ़ें

चंडीगढ़ में युवती से छेड़छाड़ की कोशिश। (सांकेतिक फोटो)
HighLights
युवती ने मोबाइल से घटना का वीडियो बनाया।
अभी युवकों की पहचान नहीं हो पाई है।
महिला सुरक्षा पर फिर से बहस छिड़ गई है।
जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। पंजाब नंबर की थार में घूम रहे दो युवकों ने चंडीगढ़ में पंजाब यूनिवर्सिटी के पास सेक्टर-15 की मार्केट में एक युवती से छेड़छाड़ की। एक युवक ने युवती की तरफ आंख मारी और गलत इशारे किए।
युवती ने युवकों की हरकतों का मोबाइल फोन से वीडियो बनाना शुरू किया तो उन्हें इसकी जानकारी हो गई। इसके बावजूद दोनों युवक तत्काल वहां से नहीं गए और कुछ समय तक मौके पर ही बने रहे। जब युवती ने कहा कि आंख क्यों मारी। इस पर युवक बोला कि कुछ नहीं किया।
युवती वीडियो बनाने लगी तो युवक बोला कि खींच लै फोटो। गाड़ी से बाहर निकला। इस पर युवती ने चिल्लाते हुए कहा कि गाड़ी से बाहर मत निकल, लेकिन यहां से निकला जा। इसके बाद युवक मुस्कुराते हुए अंदाज में गाड़ी लेकर निकल गए।
घटना का वीडियो सामने आने के बाद मामला चर्चा में है। अभी तक युवकों की पहचान नहीं हो पाई है। वीडियो में दिखाई दे रहे घटनाक्रम और युवती द्वारा लगाए गए आरोपों के आधार पर पुलिस जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।
इस घटना ने शहर में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर फिर बहस छेड़ दी है। यह सवाल भी उठ रहा है कि सार्वजनिक स्थानों पर युवतियों और महिलाओं के साथ इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए पुलिस की मौजूदगी और त्वरित कार्रवाई कितनी प्रभावी है।
