Move to Jagran APP

फरवरी में टूटा दस वर्षो का टूटा रिकार्ड, शहर का तापमान पहुंचा 31.6 डिग्री

मौसम विभाग ने 26 फरवरी से मौसम में बदलाव होने की संभावना जताई है।

By JagranEdited By: Published: Fri, 26 Feb 2021 07:51 AM (IST)Updated: Fri, 26 Feb 2021 07:51 AM (IST)
फरवरी में टूटा दस वर्षो का टूटा रिकार्ड, शहर का तापमान पहुंचा 31.6 डिग्री
फरवरी में टूटा दस वर्षो का टूटा रिकार्ड, शहर का तापमान पहुंचा 31.6 डिग्री

वैभव शर्मा, चंडीगढ़ :

loksabha election banner

मौसम विभाग ने 26 फरवरी से मौसम में बदलाव होने की संभावना जताई है। मौसम विभाग का कहना था कि 26 फरवरी के बाद शहर में बारिश भी हो सकती है। हालांकि वीरवार को शहर का अधिकतम तापमान 31.6 डिग्री रहा जो बीते 10 वर्षों में फरवरी माह में सबसे अधिक तापमान रहा। वीरवार को सुबह से ही गर्मी ने दस्तक देनी शुरू कर दी थी, जिसके बाद सुबह दस बजे ही शहर का तापमान 25 डिग्री था। उसके बाद दिन चढ़ते-चढ़ते तापमान में भी बढ़ोतरी होती रही। जहां एक ओर शहर का अधिकतम तापमान में सात डिग्री बढ़ोतरी हुई, वहीं न्यूनतम तापमान 13.1 डिग्री रहा, जिसमें तीन डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज हुई।

गौरतलब है कि बीते बुधवार को शहर का तापमान 31.1 डिग्री रहा था। शहर में ठंड का नामोनिशान नहीं दिख रहा। फरवरी महीने में इस तरह की गर्मी शहर में पिछले करीब दस साल के बाद देखने को मिल रही है।

मौसम विभाग के अनुसार शहर में 26 फरवरी को वेस्टर्न डिस्टर्बेंस एक्टिव होगा। इससे हल्की फुल्की बारिश के आसार हैं। इससे दिन के तापमान में थोड़ी गिरावट के आसार हैं। रात के तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है। मार्च के पहले हफ्ते तक सुबह और देर शाम को थोड़ी ठंड रहेगी। इसके बाद तापमान बढ़ना शुरू हो जाएगा। वीरवार को शाम के समय हालांकि थोड़े बादल जरूर छाए। फरवरी माह में तापमान का वर्षवार आंकड़ा

वर्ष अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान

2011 27 डिग्री 6.4 डिग्री

2012 27.5 डिग्री 3.9 डिग्री

2013 25.9 डिग्री 4.9 डिग्री

2014 23.6 डिग्री 5.5 डिग्री

2015 26.8 डिग्री 6.3 डिग्री

2016 29.6 डिग्री 5.9 डिग्री

2017 28.9 डिग्री 7.0 डिग्री

2018 29.0 डिग्री 5.4 डिग्री

2019 25.6 डिग्री 4.5 डिग्री

2020 26.4 डिग्री 5.5 डिग्री

2021 31.6 डिग्री 13.1 डिग्री

यह रहेगा आने वाले दिनों में मौसम का हाल

- शुक्रवार को आसमान में बादल छाए रहने के साथ हल्की बारिश हो सकती है। इस दौरान अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री रहने के आसार हैं।

- शनिवार को मौसम साफ रहेगा। इस दौरान अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री रहने के आसार हैं।

- रविवार को मौसम साफ रहेगा। इस दौरान अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री रहने के आसार हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.