Move to Jagran APP

चंडीगढ़ भाजपा अध्यक्ष टंडन ने गडकरी को बताए शहर में बिगड़ी ट्रैफिक व्यवस्था के हाल

भाजपा अध्यक्ष संजय टंडन ने केंद्रीय सड़क परिवहन राजमार्ग और जहाजरानी मंत्री नितिन गडकरी से दिल्ली में मुलाकात की और शहर की बिगड़ी यातायात व्यवस्था से अवगत करवाया।

By Edited By: Published: Tue, 05 Feb 2019 07:14 PM (IST)Updated: Wed, 06 Feb 2019 05:09 PM (IST)
चंडीगढ़ भाजपा अध्यक्ष टंडन ने गडकरी को बताए शहर में बिगड़ी ट्रैफिक व्यवस्था के हाल
चंडीगढ़ भाजपा अध्यक्ष टंडन ने गडकरी को बताए शहर में बिगड़ी ट्रैफिक व्यवस्था के हाल

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़ : शहर में लग रहे जाम और यातायात की चरमराई व्यवस्था का मामला केंद्रीय मंत्री के समक्ष पहुंच गया है। भाजपा अध्यक्ष संजय टंडन ने केंद्रीय सड़क परिवहन राजमार्ग और जहाजरानी मंत्री नितिन गडकरी से दिल्ली में मुलाकात की और शहर की बिगड़ी यातायात व्यवस्था से अवगत करवाया। मालूम हो कि दैनिक जागरण ने फाइलों में काम, सड़कों पर जाम नाम से शहर की ट्रैफिक और पार्किग व्यवस्था पर अभियान भी चलाया हुआ है। टंडन ने केंद्रीय मंत्री गडकरी को बताया कि चंडीगढ़ दो प्रदेशों की राजधानी है और दोनों प्रदेशों के सरकारी कार्यालय भी ज्यादातर चंडीगढ़ में ही स्थित हैं। दूसरा इसके साथ पंचकूला, जीरकपुर और मोहाली भी सटा हुआ है। शहर इन सभी साथ लगते नगरों का व्यापारिक हब भी है। जिसके चलते चंडीगढ़ में सुबह और शाम को यातायात की हालत ऐसी हो जाती है कि अब स्थानीय लोगों को काफी लंबे जाम का सामना करना पड़ रहा है।

loksabha election banner

ट्रैफिक मैनेजमेंट कमेटी के चेयरमैन है टंडन

मालूम हो कि संजय टंडन प्रशासन की ओर से गठित ट्रैफिक मैनेजमेंट कमेटी के चेयरमैन हैं। गडकरी ने दिया फ्लाईओवर का काम जल्द शुरू करवाने का भरोसा टंडन ने कहा कि इस स्थान पर यातायात को सुचारू रूप से चलाने के लिए एक रिपोर्ट भी तैयार की गई थी। इसके लिए केंद्रीय मंत्री ने इस क्षेत्र में फ्लाईओवर का काम जल्द से जल्द शुरू करवाने का आश्वासन भी दिया था। प्रशासन ने भी ट्रिब्यून चौक पर यातायात के संकट से निपटने के लिए फ्लाईओवर प्रोजेक्ट रिपोर्ट भी तैयार की थी, जोकि बाद में मंत्रालय को भी भेजी गई थी।

केंद्रीय मंत्री से आग्रह

उन्होंने केंद्रीय मंत्री से आग्रह किया कि वे ट्रिब्यून चौक पर फ्लाईओवर के कार्य को शुरू करवाने के लिए कारगार कदम उठाएं ताकि आए दिन यहां पर लगने वाले ट्रैफिक जाम से लोगों को निजात मिल सके। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने भाजपा चंडीगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष संजय टंडन की बातों को सुना और आश्वासन दिया कि वे जल्द ही इस विषय को संबंधित विभाग के समक्ष रखेंगे और इस कार्य को जल्द से जल्द शुरू करवाने की बात कहेंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.