जीत के बाद राहुल गांधी से मिले जाखड़, कांग्रेस की कमान संभालने का किया आग्रह
गुरदासपुर उपचुनाव में जीत के बाद सुनील जाखड़ ने मंगलवार शाम को कांग्रेस के उपाध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की। उन्होंने राहुल गांधी से कांग्रेस की कमान संभालने का आग्रह किया।
जेएनएन, चंडीगढ़। गुरदासपुर लोकसभा सीट के उपचुनाव में शानदार जीत के बाद कांग्रेस के प्रदेश प्रधान सुनील जाखड़ ने मंगलवार काे नई दिल्ली में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की। राहुल गांधी ने उनकाे उपचुनाव में जीत पर बधाई दी। जाखड़ ने इस मौके पर राहुल गांधी से कांग्रेस की कमान संभालने का आग्रह किया। राहुल गांधी ने कहा कि इस जीत से जनता का कांग्रेस के प्रति रुझान को दिखाया है।
गुरदासपुर उपचुनाव में जीत हासिल करने के बाद सुनील जाखड़ मंगलवार को नई दिल्ली पहुंचे। वह पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी से मिलने उनके आवास पर पहुंचे। राहुल गांधी ने शानदार जीत के लिए सुनील जाखड़ को बधाई दी और आगे जनता व पार्टी के लिए मजबूती से कार्य करते रहने को कहा।
यह भी पढ़ें: लुधियाना में RSS नेता की सरेआम गाेली मारकर हत्या, राज्यपाल ने मांगी रिपोर्ट
मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं के चेहरे पर जीत की खुशी की झलक साफ दिखाई दे रही थी। इस मौके पर सुनील जाखड़ ने राहुल गांधी से कांग्रेस की कमान संभालने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रधान बनने पार्टी को मजबूती मिलेगी।
बता दें कि बीते सप्ताह पंजाब कांग्रेस ने राहुल गांधी को कांग्रेस का राष्ट्रीय प्रधान बनाए जाने का प्रस्ताव पारित किया था। इस संबंध में आयोजित बैठक में यह प्रस्ताव खुद मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने रखा था और इसे सर्वसम्मति से इस प्रस्ताव को पारित किया गया।
यह भी पढ़ें: कांच की तरह टूटकर फिर अपनेआप जुड़ जाती हैं इस बच्चे की हड्डियां
सुनील जाखड़ ने राहुल से कहा कि देश मे फिर से कांग्रेस के लिए माहौल बन रहा है। ये अनुकूल समय है। अतः उन्हें पार्टी की जिम्मेदारी संभाल कर पार्टी को मजबूत करना चाहिए। राहुल गांधी ने जाखड़ से पंजाब सरकार और कांग्रेस संगठन के बारे में चर्चा की। राहुल गांधी ने जीत के लिए पंजाब के कांग्रेस कार्यकर्ताओं को भी बधाई दी।