सुनील जाखड़ बने पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष, कांग्रेस का हिंदू चेहरे पर दांव
सुनील जाखड़ को पंजाब कांग्रेस का नया अध्यक्ष बनाया गया है। उनको कैप्टन अमरिंदर सिंह की जगह यह पद सौंपा गया है। उनको कैप्टन का करीबी नेता माना जाता है।
जेएनएन, चंडीेगढ़। सुनील जाखड़ काे पंजाब कांग्रेस का नया अध्यक्ष बनाया गया है। उन्हें कैप्टन अमरिंदर सिंह की जगह प्रदेश कांग्रेस की कमान सौंपी गई है। कैप्टन के मुख्यमंत्री बनाए जाने के बाद प्रदेश प्रधान पर किसी अन्य नेता के कयास लगाए जा रहे थे। जाखड़ को कैप्टन का करीबी माना जाता है। उनकी नियुक्ति कर कांग्रेस आलाकमान ने राज्य में एक हिंदू चेहरा दिया है।
तेजतर्रार नेता माने जाने वाले सुनील जाखड़ को पंजाब की कमान सौंप कर कांग्रेस हाईकमान ने कई संदेश दिए हैं। सुनील जाखड़ पूर्व केंद्रीय मंत्री बलराम जाखड़ के पुत्र हैं और किसान नेता माने जाते हैं। वह पिछली अकाली-भाजपा सरकार के समय विधानसभा में नेता विपक्ष थे, हालांकि विधानसभा के कार्यकाल के आखिरी दौर में उन्होंने इस्तीफा दे दिया था।
यह भी पढ़ें: स्वच्छता में देशभर में चंडीगढ़ 11वें स्थान पर
वह अबोहर हलके से कई बार विधायक रहे हैं। वह 2002 में पहली बार इस हलके से जीते थे। इसके बाद 2007 और 2012 में भी इसी हलके से जीते, लेकिन इस बार अप्रत्याशित रूप में भाजपा प्रत्याशी के हाथों उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। सुनील जाखड़ बेदाग छवि वाले नेता माने जाते हैं।
यह भी पढ़ें: राज्य में नीले कार्डों की जांच से हड़कंप, विधायक लगाने लगे सीएमओ के चक्कर
वह पंजाब कांग्रेस में विभिन्न पदों पर रह चुके हैं। किसानों से जुडे मसलों पर उनकी व्यापक पकड़ रही है और विधानसभा में भी किसानों और कृषि, विभिन्न पेंशन स्कीमों आदि के मुद्दों को तथ्यों व आकड़ों समेत विधानसभा में उठाकर वह पूर्व अकाली-भाजपा सरकार की किरकिरी करते रहे थे।