विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 12, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

फिर पुलिस रिमांड पर सुखपाल खेहरा, कोर्ट में मुलाकात न होने पर बाजवा ने सरकार पर लोकतंत्र की हत्या करने का लगाया आरोप

By mohit KumarEdited By: Nidhi Vinodiya
Published: Thu, 12 Oct 2023 08:17 PM (IST)

आठ रसाल पुराने NDPS ड्रग मामले में गिरफ्तार किए गए सुखपाल सिंह खैहरा को वीरवार को दो दिन का रिमांड ...और पढ़ें

पुलिस को मिली सुखपाल खेहरा की दो दिन की रिमांड, फाइल फोटो
पुलिस को मिली सुखपाल खेहरा की दो दिन की रिमांड, फाइल फोटो

संवाद सूत्र, जलालाबाद (फाजिल्का)। एनडीपीएस के आठ रसाल पुराने ड्रग मामले (NDPS Drug Case) में गिरफ्तार किए गए सुखपाल सिंह खैहरा (Sukhpal Khaira two Days Remand) को वीरवार को दो दिन का रिमांड खत्म होने के बाद फिर अदालत में पेश किया गया। सरकारी वकील ने एक बार फिर से संपत्ति व अन्य जांच के लिए सात दिन का रिमांड मांगा है, जिस पर अदालत द्वारा दो दिन का पुलिस रिमांड बढ़ा दिया गया है।

प्रताप बाजवा ने जताया रोष

शाम करीब चार बजे सख्त सुरक्षा प्रबंधों के बीच पिछले रास्ते से सुखपाल सिंह खैहरा को कोर्ट पेश किया गया। इस दौरान पूर्व कांग्रेस विधायक प्रताप सिंह बाजवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ अदालत परिसर में पहुंचे। बाजवा के न्यायालय परिसर में दाखिल होते ही पुलिस द्वारा उन्हें रोक लिया गया।

इसके बाद रोष में आए कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने पंजाब सरकार के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। खैहरा से मुलाकात न होने पर रोष जताते हुए बाजवा ने कहा कि सरकार लोकतंत्र की हत्या कर रही है। खैहरा को फंसाया जा रहा है।

Also Read: SYL नहर के मुद्दे पर घिर रहे सीएम मान, सब लगा रहे इल्जाम; अब पंजाब भाजपा ने कहा- नाटक कर रहे मुख्यमंत्री