Move to Jagran APP

सुखबीर बोले- अंग्रेजों के खिलाफ महात्मा गांधी ने मोर्चा खोला, कांग्रेस के खिलाफ मैंने

सुखबीर बादल ने कहा कि कांग्रेस ने अकालियों पर जुल्म की इंतहा कर दी है। इसलिए उन्होंने सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।

By Kamlesh BhattEdited By: Published: Mon, 11 Dec 2017 07:28 PM (IST)Updated: Mon, 11 Dec 2017 07:28 PM (IST)
सुखबीर बोले- अंग्रेजों के खिलाफ महात्मा गांधी ने मोर्चा खोला, कांग्रेस के खिलाफ मैंने
सुखबीर बोले- अंग्रेजों के खिलाफ महात्मा गांधी ने मोर्चा खोला, कांग्रेस के खिलाफ मैंने

जेएनएन, चंडीगढ़। अकाली दल के प्रधान सुखबीर बादल ने फिरोजपुर-अमृतसर नेशनल हाईवे पर दिए धरने को महात्मा गांधी द्वारा किए जाने वाले विरोध प्रदर्शन से जोड़ा है। सुखबीर का कहना है 'महात्मा गांधी ने विरोध प्रदर्शन किया, क्योंकि अंग्रेजों के जुल्म की इंतहा हो गई थी। अब कांग्रेस पंजाब में पुलिस के माध्यम से अकाली वर्करों पर जुल्म ढहा रही है। प्रदर्शन करना हर व्यक्ति का लोकतांत्रिक अधिकार है।

loksabha election banner

धरने के बाद अकाली वर्करों पर दर्ज हुए पर्चे के बाद सोमवार को अकाली दल और भारतीय जनता पार्टी का शिष्टमंडल सुखबीर बादल और विजय सांपला की अगुवाई में राज्यपाल से मिला। इस दौरान शिष्टमंडल ने राज्यपाल को एक मांग पत्र भी सौंपा। पत्रकारों से बातचीत करते हुए सुखबीर बादल ने कहा कि पंजाब पुलिस ने कांग्रेस की वर्दी पहन ली है। पुलिस कांग्रेसियों के साथ मिलकर अकालियों पर जुल्म ढा रही है।

जब सुखबीर से पूछा गया कि अकाली-भाजपा सरकार ने कांग्रेस आरोप लगाती थी कि पुलिस का रंग नीला हो गया, अब आप कांग्रेस की वर्दी का आरोप लगा रहे हैं। इसके जवाब में सुखबीर ने कहा कि 'कैप्टन अमरिंदर सिंह बता दें कि अकाली-भाजपा सरकार में उन्होंने एक भी धरना दिया हो। अगर धरना नहीं दिया तो कोई जुल्म नहीं हुआ था।

मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह और कांग्रेस के प्रदेश प्रधान सुनील जाखड़ पर सीधा हमला बोलते हुए सुखबीर ने कहा, स्थिति यह स्पष्ट ही नहीं है कि पंजाब का मुख्यमंत्री कौन है। सुनील जाखड़ आन रिकार्ड कहते हैं कि डीआइजी कौन होता है धारा 307 हटाने की बात करने वाला, उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। अब जाखड़ पुलिस वालों के खिलाफ एक्शन लेंगे।

एक सवाल के जवाब में सुखबीर बादल ने कहा कि क्या कैप्टन अमरिंदर सिंह अकाली वर्करों पर गोली चलाने वाले, पत्थर बरसाने वाले पुलिस वाले व जीरा के एमएलए के खिलाफ एक्शन लेंगे। क्या उन एसएचओ के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी जो अकाली वर्करों को पीटने की बात आन रिकार्ड कर रहे हैं?

सुखबीर ने कहा कि लोकतंत्र में धरना देने का सभी को अधिकार है। महात्मा गांधी ने भी अंग्रेजों के जुल्म के खिलाफ धरना दिया था, क्योंकि पानी सर के ऊपर चला गया था। सुखबीर ने कहा कि कांग्रेस के जुल्म के खिलाफ मैने भी धरना दिया। इस मौके पर भाजपा के प्रदेश प्रधान विजय सांपला ने कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में लोकतंत्र की हत्या हो रही है। अकाली-भाजपा गठबंधन इससे डरने वाला नहीं है।

यह भी पढ़ेंः जीएसटी से रेलवे इंडस्ट्री को 455 करोड़ का नुकसान


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.