दुष्कर्म मामले में घिरे एसपी सलविंदर को हाई कोर्ट से मिली नियमित जमानत
दुष्कर्म व रिश्वत मामले में एसपी सलविंदर को हाई कोर्ट ने नियमित जमानत दे दी है। सलविंदर पर एक महिला ने दुष्कर्म का आरोप लगाया था।
जेएनएन, चंडीगढ़। पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट ने दुष्कर्म और रिश्वत मामले के आरोपी एसपी सलविंदर सिंह को बड़ी राहत दी है। सलविंदर को नियमित जमानत दे दी गई है। जस्टिस एबी चौधरी ने शुक्रवार को सलविंदर सिंह की जमानत अर्जी स्वीकार करते हुए उन्हें इस मामले में जमानत दी।
बता दें, पठानकोट में आतंकी हमले को लेकर चर्चा में रहे गुरदासपुर के पूर्व एसपी सलविंदर सिंह के खिलाफ गुरदासपुर सिटी पुलिस थाना में 3 अगस्त को दुष्कर्म और भ्रष्टाचार निरोधी कानून के तहत एफआइआर दर्ज की गई थी। सलविंदर सिंह पर एक महिला ने उसके पति को केस से बाहर निकालने के लिए शारीरिक शोषण और 50 हजार रुपये रिश्वत लेने का आरोप लगाया गया है।
बताया गया था कि महिला के पति रजनीश कुमार के खिलाफ धारीवाल पुलिस ने मार्च 2014 में दुष्कर्म का एक मामला दर्ज किया था। मामले की जांच तत्कालीन एसपी हेडक्वार्टर सलविंदर सिंह के पास थी। महिला ने संगत दर्शन कार्यक्रम के दौरान पंजाब के तत्कालीन मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल को भी इसकी शिकायत की थी।
यह भी पढ़ेंः नवजोत सिद्धू ने कहा, एक साथ होने चाहिए विधानसभा व निगम चुनाव