पंजाब में काेरोना से छह और मरीजों की मौत; एक सप्ताह में गई 34 की जान, 188 नए पॉजिटिव
पंजाब में काेरोना से छह और मरीजों की मौत हाे गई। राज्य में अब तक कोरोना वायरस से 164 लोगोें की मौत हाे चुकी है। राज्य में 188 नए कोरोना मरीज मिले हैं।
चंडीगढ़, जेएनएन। पंजाब में कोरोना ने छह और मरीजों की जान ले ली है। इसके साथ ही पंजाब मेें अब तक 164 लोगोंं की कोराेना महामारी के कारण मौत हो चुकी है। राज्य में 188 और कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की पुष्टि हुई है। इससे अब तक कोराेना के मिले मरीजों की संख्या 6198 हाे गई है। इनमें से 4306 मरीजों को ठीक होने के बाद अस्पतालों से डिस्चार्ज किया जा चुका है। राज्य में अभी कोरोना के 1729 एक्टिव मरीज हैैं।
पंजाब में कोरोना के कारण माैतों का सिलसिला थम नहीं रहा है। छह और लोगों की मौत होने से कुल मृतकों की संख्या 164 पहुंच गई है। पंजाब में एक हफ्ते में 34 लोगों की मौत हो चुकी है। मोगा में गिल रोड निवासी 35 वर्षीय युवक ने पीजीआइ चंडीगढ़ व कोटइसेखां के 35 वर्षीय व्यक्ति ने फरीदकोट में दम तोड़ दिया। गिल रोड निवासी युवक हादसे में जख्मी होने के बाद अस्पताल में भर्ती था। माना जा रहा है कि वह अस्पताल में ही संक्रमित हुआ है।
जालंधर में पॉजिटिव आए 57 लोगों में से 17 एक ही परिवार के
मोहाली में एक 68 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। वह जीरकपुर का रहने वाला था। अमृतसर में 25 वर्षीय युवक पटियाला में 67 वर्षीय व्यक्ति, जबकि होशियारपुर में 62 वर्षीय महिला की मौत हो गई। वहीं, राज्य में शनिवार को 188 नए केस आए। जालंधर में सबसे ज्यादा 57, लुधियाना में 55 और अमृतसर में 14 केस रिपोर्ट हुए। जालंधर में पॉजिटिव आए 57 लोगों में से 17 एक ही परिवार के हैं। प्रदेश में कुल संक्रमितों की संख्या 6176 हो गई है। 40 लोगों को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया।
कोरोना मीटर
सक्रिय केस/दो दिन पहले 1729/1576
सक्रिय केस दस लाख पर/दो दिन पहले 61/56
स्वस्थ हुए/दो दिन पहले 4306/4144
कुल मौतें/दस लाख पर 164/5.85
दो दिन पहले कुल मौतें/दस लाख पर 154/5.5
कुल संक्रमित/दस लाख पर 6198 /221.57
कुल टेस्ट/दस लाख आबादी पर 3,31,585/11573