Curfew तोडने पर छह गिरफ्तार, पांच बिना मास्क वाले Chandigarh News
ट्रैफिक पुलिस ने कुल 135 गाडियां राउंडअप करने के साथ 154 गाडिय़ां जब्त भी कर ली। इसमें चार पहिया दो पहिया वाहन सहित ऑटो भी शामिल हैं।
चंडीगढ़, जेेएनएन। कोरोना की वजह से लागू कर्फ्यू तोडऩे पर मंगलवार को पुलिस ने अलग-अलग एरिया से छह लोगों को गिरफ्तार किया है। इसमे पांच आरोपित बिना मास्क पहनकर बाहर निकलने वाले शामिल हैं। इस दौरान पुलिस ने कुल 258 लोगों को राउंडअप किया था। वहीं, ट्रैफिक पुलिस ने कुल 135 गाडियां राउंडअप करने के साथ 154 गाडिय़ां जब्त भी कर ली। इसमें चार पहिया, दो पहिया वाहन सहित ऑटो भी शामिल हैं। चंडीगढ़ में सुबह-शाम सैर करने वाले वीआइपी लोगों पर शिकंजा कसने के बाद कर्फ्यू तोडने वालों की संख्या कम हुई हैं। पुलिस ने इस दौरान 67 लोगों को आयोग्य सेतु एप भी डाउनलोड करवाया है।
अब तक 16660 लोग, 8553 गाडिय़ां राउंडअप, 635 गिरफ्तार
पुलिस ने शहर में लागू कफ्र्यू के दौरान बेवजह घूमने वालों के खिलाफ कार्रवाई के तहत अभी तक कुल 16660 लोगों को राउंडअप कर 635 लोगों को गिरफ्तारी किया है। इसमें पीयू के प्रोफेसर सहित सात लोगों के खिलाफ धारा-188 के साथ 269 और 270 भी लगाई है। वहीं, ट्रैफिक पुलिस ने 8553 गाडिय़ां राउंडअप कर 5048 गाडिय़ां जब्त की हैं। जिन्हें जब्त करने की तारीख से पांच दिन बाद छोडऩे का आदेश है।
बाइक पर एक और कार में दो की नसीहत
ट्रैफिक पुलिस ने शारीरिक दूरी बनाने के लिए कार में आगे-पीछे दो लोग और बाइक पर एक सवार के बैठने की नसीहत दे रही है। हालांकि, लॉकडाउन के तत्काल बाद ही केंद्र सरकार के निर्देशों में नियम शामिल था। चंडीगढ़ में जल्द ही ऐसे लोगों पर कानूनी कार्रवाई करने की तैयारी में हैं।
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें