पंजाब में काेराेना से हालात में तेजी से सुधार, पांच नए मामले, 95 और मरीज हुए ठीक
पंजाब में कोरोना से पैदा हालत में तेजी से सुधार हो रहा है। राज्य में अब नए मामले बहुत कम संख्या में आ रहे हैं और कोराेना मरीज ठीक होकर अस्पताल से घर लौट रहे हैं।
चंडीगढ़, जेएनएन। पंजाब में कोरोना से पैदा हालत में तेजी से सुधार हो रहा है। राज्य में कोरोना के नए मामने आने की रफ्तार बहुत कम हो गई है। राज्य में पांच नए कोरोना पॉजिटिव मामले आए तो 95 और मरीज ठीक होकर अस्पतालों से घर लौटे हैं। अमृतसर में तीन और लुधियाना व गुरदासपुर में एक व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 2080 हो गई है।
प्रदेश में अब तक 79 फीसद मरीज ठीक होकर घर लौटे, सिर्फ 399 कोरोना संक्रमित ही अस्पतालों में भर्ती
अब तक कुल 1642 यानी 79 फीसद मरीज स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं। इनमें 1182 हजूर साहिब से लौटे श्रद्धालु हैं। प्रदेश के विभिन्न अस्पतालों में अब सिर्फ 399 संक्रमित ही भर्ती हैं। हाल ही में डिस्चार्ज हुए मरीजों को सात दिन के लिए होम आइसोलेट किया गया है।
---
अब तक पॉजिटिव केस - 2080
नए पॉजिटिव मामले- 5
अब तक मौतें- 39
अब तक ठीक हुए- 1642
मौजूदा पॉजिटिव- 399
अब तक जमाती पॉजिटिव- 29
अब तक हजूर साहिब से लौटे पॉजिटिव- 1182
अब तक सैंपल लिए- 55,634
नेगेटिव आए- 50,070
रिपोर्ट का इंतजार -3484
---------
पंजाब में अब तक की स्थिति
जिला- पॉजिटिव मरीज- मौत
अमृतसर- 308- 4
जालंधर- 214 - 6
लुधियाना- 183- 7
तरनतारन- 163- 0
गुरदासपुर- 137- 3
नवांशहर- 110- 1
पटियाला- 107- 2
मोहाली- 105- 3
संगरूर- 97- 0
होशियारपुर- 96- 5
मुक्तसर- 66- 0
फरीदकोट- 62- 0
मोगा- 60- 0
रूपनगर- 60- 1
फतेहगढ़- 56- 0
फाजिल्का- 44- 0
फिरोजपुर- 44- 1
मानसा- 43- 0
बठिंडा- 42- 0
कपूरथला- 33- 3
पठानकोट- 29- 2
बरनाला- 21- 1
यह भी पढ़ें: अमेरिका में गिरफ्तार किए गए 167 लोग अमृतसर पहुंचे, देखें पंजाब व हरियाणा के लाेगों की List
यह भी पढ़ें: वंडर गर्ल है म्हारी जाह्नवी, दुनिया भर के युवाओं की आइकॉन बनी हरियाणा की 16 की लड़की
यह भी पढ़ें: दिल्ली से भी हरियाणा रोडवेज की बस सेवा शुरू, सात जिलों में जाएंगी बसें
यह भी पढ़ें: कोरोना कैरियर बने 107 विदेशी तब्लीगी जमाती गिरफ्तार, 29 पर हत्या के प्रयास का केस दर्ज
यह भी पढ़ें: डाॅक्टर ने सैलरी मांगी तो अस्पताल ने नौकरी से निकाला, अब पत्नी संग ठेले पर चाय बेच रहे
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें