विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'पंजाब में गैंगस्टर्स का खात्मा होगा तो कांपेगी रूह', भाजपा नेता सिमरनजीत की खुली चुनौती; बोले-लॉरेंस सिर्फ डरा रहा

Published: Sat, 19 Sep 2026 12:26 PM (IST)

भाजपा नेता सिमरनजीत सिंह मान ने गैंगस्टर्स को खुली चुनौती दी है, कहा कि पंजाब और हरियाणा में आतंक फैलाने ...और पढ़ें

HighLights

  1. भाजपा नेता सिमरनजीत मान ने गैंगस्टरों को सीधी चुनौती दी।

  2. लॉरेंस बिश्नोई को केवल लोगों को डराने वाला बताया।

  3. पंजाब में भाजपा सरकार बनने पर गैंगस्टरों का खात्मा होगा।

जागरण संवाददाता, पंचकूला। भाजपा नेता सिमरनजीत सिंह मान ने गैंगस्टर्स को खुली चुनौती दी है। उन्होंने कहा कि जो गैंगस्टर्स पंजाब और हरियाणा में आतंक फैलाने की कोशिश कर रहे हैं, वह बचेंगे नहीं।

उन्होंने यह भी कहा कि लॉरेंस बिश्नोई केवल लोगों को डराने की कोशिश कर रहा है, लेकिन युवाओं को उसके बहकावे में नहीं आना चाहिए और अपने परिवार पर ध्यान देना चाहिए। भाजपा सरकार विदेश में बैठे गैंगस्टर्स को वापस ला रही है।

पंजाब में गैंगस्टर काफी ज्यादा हो गए हैं और आने वाले चुनाव में पंजाब में भाजपा की सरकार बनी तो सभी गैंगस्टर्स को इनकाउंटर करके आतंक खत्म किया जाएगा।

शनिवार को पंचकूला में पत्रकारों से बातचीत में सिमरनजीत सिंह मान ने कहा कि हरियाणा में गैंगस्टर्स  खिलाफ काफी प्रयास हुए हैं और जब पंजाब में इनका खात्मा शुरू होगा तो विदेश में भी इनकी रूह कांप जाएगी।

सिमरनजीत सिंह मान ने कहा कि यह लोग केवल विदेश में बैठकर ही भौंक सकते हैं। उन्होंने खुली चेतावनी दी की वह किसी से डरते नहीं है ‌यदि यदि हिम्मत है तो अकेले-अकेले आकर लड़ें।