विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

चंडीगढ़ के सेक्टर-22 में ताबड़तोड़ फायरिंग, एक युवक की मौत; दूसरा घायल

Published: Thu, 22 Oct 2026 11:05 PM (IST)Updated: Thu, 22 Oct 2026 11:41 PM (IST)

सेक्टर-22 चंडीगढ़ में बाइक सवार हमलावरों ने ऑटो में बैठे तीन युवकों पर गोलीबारी की। इस घटना में एक युवक ...और पढ़ें

चंडीगढ़ के सेक्टर-22 में ताबड़तोड़ फायरिंग।

चंडीगढ़ के सेक्टर-22 में ताबड़तोड़ फायरिंग।

HighLights

  1. सेक्टर-22 में बाइक सवारों ने युवकों पर चलाई गोलियां।

  2. गोलीबारी में एक युवक की मौत, दूसरा अस्पताल में भर्ती।

  3. पुलिस पुरानी रंजिश के एंगल से मामले की जांच में जुटी।

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। सेक्टर-22बी स्थित सनातन धर्म मंदिर के बाहर वीरवार रात मोटरसाइकिल सवार दो युवकों ने थ्री व्हीलर में सवार युवकों पर फायरिंग कर दी।

वारदात में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि थ्री व्हीलर में सवार अन्य लोगों को भी घायल अवस्था में अस्पताल पहुंचाया गया। हमलावर दो से अधिक गोलियां चलाने के बाद मौके से फरार हो गए।

WhatsApp Image 2026-10-22 at 11.00.24 PM

मृतक की पहचान नैतिक के रूप में हुई है। वह सेक्टर-22 का ही निवासी बताया जा रहा है। उसके एक परिजन के अनुसार वह सेक्टर 32 एसडी कॉलेज का छात्र है। उसके पिता रामदरबार की टिंबर मार्केट में काम करते हैं। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोगों में दहशत फैल गई।

सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल को सील कर जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि हमलावरों की पहचान कर उनके भागने के रास्ते का पता लगाया जा सके।

फिलहाल आरोपितों की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस हत्या के पीछे के कारणों का भी पता लगाने में जुटी है। अचानक हुई इस वारदात से क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं। पुलिस मामले की विभिन्न पहलुओं से जांच कर रही है।