Move to Jagran APP

पंजाब पुलिस ने शूटर नीरज को किया गिरफ्तार, मूसेवाला मर्डर केस के बाद हो चुकी कई गैंगस्टर्स की गिरफ्तारी

पंजाब पुलिस (Punjab Police) ने जम्मू से शूटर नीरज उर्फ चस्का को गिरफ्तार किया है। वह कई मामलों में वांछित था। नीरज से कई राज खुलने की उम्मीद है। आरोपित से विदेशी पिस्टल भी बरामद की गई है।

By Kamlesh BhattEdited By: Published: Thu, 29 Sep 2022 04:34 PM (IST)Updated: Thu, 29 Sep 2022 04:34 PM (IST)
पंजाब पुलिस ने शूटर नीरज को किया गिरफ्तार, मूसेवाला मर्डर केस के बाद हो चुकी कई गैंगस्टर्स की गिरफ्तारी
नीरज उर्फ चस्का की गिरफ्तारी के बारे में बताते डीजीपी गौरव यादव।

जेएनएन, चंडीगढ़। गैंगस्टरों के खिलाफ चलाए जा रहे पंजाब पुलिस के अभियान के तहत पुलिस को एक और बड़ी सफलता हासिल हुई है। पुलिस ने फरार चल रहे शूटर नीरज उर्फ चास्का को गिरफ्तार किया है। नीरज कई हत्याओं के मामलों में वांछित था। 

loksabha election banner

नीरज के पास के दो विदेशी पिस्टल भी बरामद हुई हैं। नीरज विदेश में रहने वाले वांछित गैंगस्टर गौरव उर्फ लकी पटियाल का नजदीकी है। डीजीपी गौरव यादव ने कहा कि आरोपित नीरज को जम्मू से गिरफ्तार किया गया है। उसकी गुरलाल हत्याकांड में भी भूमिका रही है। 

बता दें, सिद्धू मूसेवाला मर्डर केस के बाद पुलिस ने गैंगस्टरों की धरपकड़ शुरू की है। अब तक दर्जनों गैंगस्टरों की गिरफ्तारी की जा चुकी है। केंद्रीय खुफिया एजेंसियां पहले ही पंजाब पुलिस को इनपुट दे चुकी हैं कि गैंगस्टर पंजाब के माहौल को बिगाड़ सकते हैं। उनके निशाने पर नेता व धार्मिक संगठनों के लोग हैं। 

गत सप्ताह पुलिस ने पांच आतंकियों को हथियारों के साथ गिरफ्तार किया थी। इसके अलावा पुलिस ने अमृतसर में तैनात पंजाब पुलिस ने कांस्टेबल परमिंदर सिंह को 30 बोर के पिस्टल व चार कारतूसों के साथ गिरफ्तार किया था। उसने बताया कि उसके साथ हरियाणा के मुकेश कुमार (गांव जंबा, थाना नीलो खेड़ी, करनाल) के अलावा दो और लोग जुड़े हुए हैं।

उनको आइएसआइ के इशारे पर अमेरिका में बैठा अमृतसर का दमनजोत सिंह (तलवंडी खुम्मण) फंडिंग कर रहा है। आइएसआइ ने उसे खालिस्तान के नाम पर पंजाब के युवाओं को अपने साथ जोडऩे, राजनीतिक, सामाजिक और धार्मिक हस्तियों को निशाना बनाने को कहा था।

इसी तरह जालंधर के काउंटर इंटेलिजेंस की टीम ने दो आतंकियों को फिरोजपुर से एक एके-56 राइफल, दो मैगजीन और 90 कारतूसों के साथ गिरफ्तार किया था। इनमें फिरोजपुर के जोगेवाल का बलजीत ङ्क्षसह मल्ली व फिरोजपुर के ही गांव बुह गुजरां के गुरबखश सिंह संधू शामिल हैं। दोनों ने लोहियां के पास एक खेत में एके-56 चलाने की ट्रेनिंग भी ली थी। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.