Move to Jagran APP

चंडीगढ़ में शिरोमणी अकाली दल ने कार्यकारिणी का किया गठन, नए पदाधिकारियों का किया ऐलान

शिरोमणि अकाली दल की चंडीगढ़ युनिट के प्रधान हरदीप सिंह बुटेरला ने पार्टी के चंडीगढ़ युनिट में जत्थेबंदक ढांचे का विस्तार करते हुए पदाधिकारियों का ऐलान किया है। भाजपा से अलग होने के बाद शिअद ने अपनी कार्यकारिणी का गठन किया है।

By Vikas_KumarEdited By: Published: Sat, 02 Jan 2021 02:58 PM (IST)Updated: Sat, 02 Jan 2021 02:58 PM (IST)
चंडीगढ़ में शिरोमणी अकाली दल ने कार्यकारिणी का किया गठन, नए पदाधिकारियों का किया ऐलान
अकाली दल की चंडीगढ़ युनिट में जत्थेबंदक ढांचे का विस्तार करते हुए पदाधिकारियों का ऐलान किया है।

चंडीगढ़, जेएनएन। नगर निगम चुनाव को देखते हुए शिरोमणी अकाली दल के ने कमर कस ली है। भाजपा से अलग होने के बाद शिअद ने अपनी कार्यकारिणी का गठन किया है। शिरोमणि अकाली दल की चंडीगढ़ युनिट के प्रधान हरदीप सिंह बुटेरला ने पार्टी प्रधान सुखबीर सिंह बादल के दिशा निर्देशों के अंतर्गत पार्टी के चंडीगढ़ युनिट में जत्थेबंदक ढांचे का विस्तार करते हुए पदाधिकारियों का ऐलान किया है।

loksabha election banner

बुटेरला ने इन अहुदेदारों बारे जानकारी देते हुए बताया कि सेक्टर-34 निवासी मेजर करनैल सिंह, कृष्णा मार्केट सेक्टर-41 से ओम प्रकाश काका और मिल्क कालोनी धनास निवासी काका सिंह को सरंक्षक लगाया गया है।अन्य पदाधिकारियों में सेक्टर-44 निवासी बारा सिंह, सेक्टर 42 निवासी सुंदर सिंह शगूफा, मनीमाजरा निवासी गुलाब सिंह, सेक्टर 40ए निवासी जबरजंग सिंह और गांव कजहेड़ी निवासी हरमेश सिंह को वरिष्ठ उपाध्यक्ष लगाया गया है।

उपाध्यक्ष के पदों की जिम्मेवारी सेक्टर-29 निवासी बलविंदर सिंह, बुटेरला निवासी कैप्टन कुलवंत सिंह, मिल्क कालोनी धनास निवासी प्रितपाल सिंह तथा महेन्दर सिंह बागी, अटावा निवासी ज्ञानी रेवत सिंह को सौंपी गई है। सेक्टर-42 निवासी सुखविंदर सिंह भाटिया और सेक्टर-45 निवासी कुलदीप सिंह को सचिव जर्नल जबकि धनास निवासी कुलदीप सिंह, बडहेड़ी निवासी नत्था सिंह गिल्ल को महासचिव बनाया गया है।

सेक्टर-51 निवासी प्रगट सिंह और सेक्टर-40 निवासी कृपाल सिंह को सलाहकार जबकि धनास निवासी अमर सिंह को सचिव, सेक्टर-44 निवासी अवतार सिंह महतपुरी को प्रैस सचिव, सेक्टर-46 निवासी दलजीत सिंह सोढ़ी को जत्थेबंदक सचिव और सुरजीत सिंह बुटेरला को कैशियर बनाया गया है। अध्यक्ष बुटेरला ने बताया कि बहुत जल्द सर्कल प्रधान और वार्ड प्रधान भी लगाए जाएंगे ताकि चंडीगढ़ में पार्टी की पकड़ और मजबूत की जा सके।

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.