400 मीटर रेस में एसजीजीएस के प्रीतपाल सिंह फर्स्ट
पंजाब यूनिवर्सिटी के ग्राउंड में आयोजित पीयू इंटर कॉलेज एथलीट मीट का दूसरा दिन
जागरण संवाददाता, चंडीगढ़ :
पंजाब यूनिवर्सिटी के ग्राउंड में आयोजित पीयू इंटर कॉलेज एथलीट मीट के दूसरे दिन पुरुषों की 400 मीटर दौड़ में एसजीजीएस कॉलेज चंडीगढ़ के प्रीतपाल सिंह ने पहला स्थान हासिल किया। डीएवी कॉलेज चंडीगढ़ के लक्ष्यदीप ने दूसरा स्थान और एसजीजीएस कॉलेज चंडीगढ़ के गुरवीर सिंह ने तीसरा स्थान हासिल किया। महिलाओं की 1500 मीटर दौड़ में डीएवी कॉलेज चंडीगढ़ की निशा लोधी ने पहला, प्रभजोत ने दूसरा और अबोहर के भाग सिंह खालसा वुमंस कॉलेज की प्रिया ने तीसरा स्थान हासिल किया। लड़कों की 1500 मीटर दौड़ में डीएवी कॉलेज के मनोज ने पहला स्थान और गगन ने दूसरा स्थान हासिल किया। वहीं एसजीजीएस कॉलेज चंडीगढ़ के बंसत ने तीसरा स्थान हासिल किया। डिस्कस थ्रो में दीक्षा रानी ने हासिल किया पहला स्थान
एजुकेशन कॉलेज की डिस्कस थ्रो में डीएवी कॉलेज अबोहर की दीक्षा रानी ने पहला, रयात कॉलेज ऑफ एजुकेशन रेलमाजरा की जसकिरण कौर ने दूसरा और डीजीसी एजुकेशन कॉलेज मुक्तसर की अमनकौर ने तीसरा स्थान हासिल किया। एजुकेशन कॉलेज डिस्कस थ्रो (पुरुषों) के मुकाबले में डीएवी एजुकेशन कॉलेज अबोहर के लवजीत कंबोज ने पहला, गवर्नमेंट एजुकेशन कॉलेज की हरचरण सिंह ने दूसरा और जीएचजी खालसा कॉलेज सधार की हरजिदर सिंह ने तीसरा स्थान हासिल किया।
लांग जंप में रमनदीप ने हासिल किया पहला स्थान
एजुकेशन कॉलेज लांग जंप पुरुषों के मुकाबले में डीएवी एजुकेशन कॉलेज अबोहर के रमनदीप ने पहला स्थान हासिल किया। इसी कॉलेज के रविदर कुमार ने दूसरा और एमडी एजुकेशन कॉलेज अबोहर के रविदर शर्मा ने तीसरा स्थान हासिल किया।
महिलाओं की 20 किलोमीटर वॉक में जीएचजी खालसा कॉलेज गुरुसर सधार की अंजली ने पहला स्थान हासिल किया। बीकेएस कॉलेज मुहर की रंजीत कौर ने दूसरा स्थान और जीएनजीसी लुधियाना की सोमा रानी ने तीसरा स्थान हासिल किया। वहीं पुरुषों की 20 किलोमीटर वॉक में डीएवी कॉलेज के सुखप्रीत ने पहला, एसजीजीएस चंडीगढ़ के राहुल ने दूसरा और एलएलआर जीसी धुदिके के अमृतपाल सिंह ने तीसरा स्थान हासिल किया।