Move to Jagran APP

Smart Watch के विराेध में सफाई कर्मचारी यूनियन का प्रदर्शन Chandigarh News

लंबित मांगों और स्मार्ट वॉच के विरोध में सफाई कर्मचारी यूनियन ने सेक्टर-17 स्थित नगर निगम के ऑफिस के सामने अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी कर रोष प्रदर्शन किया।

By Vipin KumarEdited By: Published: Fri, 13 Mar 2020 09:19 AM (IST)Updated: Fri, 13 Mar 2020 01:23 PM (IST)
Smart Watch के विराेध में सफाई कर्मचारी यूनियन का प्रदर्शन Chandigarh News
Smart Watch के विराेध में सफाई कर्मचारी यूनियन का प्रदर्शन Chandigarh News

चंडीगढ़, जेएनएन। लंबित मांगों और स्मार्ट वॉच के विरोध में सफाई कर्मचारी यूनियन ने सेक्टर-17 स्थित नगर निगम के ऑफिस के सामने अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी कर रोष प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन में हजारों की संख्या में सफाई कर्मचारियों ने भाग लिया।

loksabha election banner

इस माैके पर यूनियन के प्रधान कृष्ण कुमार चड्ढा ने बताया कि वीरवार को सफाई कर्मचारी यूनियन एमसी चंडीगढ़ के साथ सफाई कर्मियों की अलग-अलग फेडरेशन और यूनियन मिलकर नगर निगम द्वारा उनके साथ किए जा रहे नकारात्मक रवैये के विरोध में प्रदर्शन किया।

निगम पर लगाया वादाखिलाफी का अाराेप

उन्होंने कहा कि नगर निगम खासकर चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों के साथ दोहरा व्यवहार कर रहा है। निगम जो कर्मचारियों को कलाई पर बांधने के लिए स्मार्ट वॉच दी है। यह घड़ी कर्मचारियों को खुद का बंधुआ मजदूर मनाने पर विवश कर रही है। यूनियन ने कई बार इस पर विरोध जताया, लेकिन अधिकारी हमारी मांगों को और हमारे साथ नकारात्मक रवैया अपना रहे हैं।

नगर निगम के इस अडियल रवैये के खिलाफ दफ्तर के सामने हजारों की संख्या में सफाई कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया। उन्हाेंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर निगम ने अब भी उनकी मांगें नहीं मानी तो आने वाले समय में काम छोड़ो हड़ताल की भी की जाएगी।

यह सब होता है घड़ी में

घड़ी में जीपीएस, जीपीआरएस, कैमरा, स्पीकर माइक्रोफोन, टेक ऑफ सेंसर, यूएसबी के जरिये चार्जिग, क्लाउड बेस्ड सॉफ्टवेयर एप्लीकेशन वर्कर की अटेंडेंट्स को संभालेगी। घड़ी के बांधे जाने के बाद कर्मचारियों को बायोमीट्रिक अटेंडेंट्स की जरूरत नहीं है। कैमरा होने से दूसरा नहीं बांध सकता है। यह घड़ी उतारने पर यह बंद हो जाती है और स्कॉडा में इसकी जानकारी मिल जाती है।

 हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.