Move to Jagran APP

चंडीगढ़ भाजपा के कई कार्यकर्ता शिव सेना में शामिल, प्रदेशाध्यक्ष राजपूत बोले- पार्टी को मिलेगी मजबूती

चंडीगढ़ शिव सेना अध्यक्ष परमजीत सिंह राजपूत ने कहा कि ये सभी कार्यकर्ता भाजपा की गलत नीतियों से परेशान होकर शिव सेना में शामिल हुए हैं। उनके आने से आने वाले समय में शिव सेना चंडीगढ़ को और मजबूती मिलेगी।

By Pankaj DwivediEdited By: Published: Tue, 22 Sep 2020 05:29 PM (IST)Updated: Tue, 22 Sep 2020 05:29 PM (IST)
चंडीगढ़ भाजपा के कई कार्यकर्ता शिव सेना में शामिल, प्रदेशाध्यक्ष राजपूत बोले- पार्टी को मिलेगी मजबूती
चंडीगढ़ में चिरंजी लाल, विपिन कुमार, पुनीत, ओम प्रकाश ने शिव सेना ज्वाइन की है।

चंडीगढ़, जेएनएन। भाजपा के कई कार्यकर्ताओं व समर्थकों ने मंगलवार को शिव सेना का दामन थाम लिया। इस मौके पर शिव सेना चंडीगढ़ के प्रदेशाध्यक्ष परमजीत सिंह राजपूत ने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ताओं के शामिल होने से शिव सेना को ओर मजबूती मिली है। भाजपा कार्यकर्ता चिरंजी लाल, विपिन कुमार, पुनीत, ओम प्रकाश अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ शिव सेना में शामिल हुए हैं। ये सभी वार्ड नंबर 23 में पहुंचे जहां उनका स्वागत वार्ड अध्यक्ष अनिल पहुजा ने किया।

loksabha election banner

परमजीत सिंह राजपूत ने कहा कि ये सभी भाजपा कार्यकर्ता पार्टी की गलत नीतियों से परेशान होकर शिव सेना में शामिल हुए हैं। उन्होंने कहा कि आज केंद्र की मौजूदा नीतियों के कारण देश की अर्थव्यवस्था तेजी से गिर रही है, पढ़े लिखे युवाओं को नौकरी नही मिल रही है। किसान भी गलत नीतियों का शिकार हो रहे हैं। देश भर में हर वर्ग भाजपा के विरोध में खड़ा हो गया है।

वार्ड नं. 23 में शिव सेना की नई कार्यकारणी का गठन

दूसरी ओर, वार्ड नं. 23 में शिव सेना की नई कार्यकारणी का गठन वार्ड 23 के अध्यक्ष अनिल पहुजा के नेतृत्व में किया गया। इसमें सर्वसम्मति से नरेश कुमार और परमजीत सिंह उर्फ राहुल मेहता को वार्ड उप प्रमुख, वीरेंद्र सिंह चंदेल को उप महासचिव, सुनील को कोषाध्यक्ष, परविंदर सिंह को उपसचिव, संजय (छोटन) को युवा प्रधान नियुक्त किया गया। अनिल पहुजा ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को सिरोपा डालकर और नियुक्ति पत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि सभी नए पदाधिकारी कर्मठ हैं और अपनी भविष्य में जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएंगे।

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.