Move to Jagran APP

पंजाब में बदला क्‍वारंटाइन नियम और बाहर से आने वालों को बड़ी राहत, जानें किसको कितनी छूट

पंजाब में क्‍वारंटाइन नियम बदल दिए गए हैं। अब अन्‍य राज्‍यों से आने वाले को घरों में क्‍वारंटाइन रहना हाेगा तो विदेश ये आने वाले सिर्फ सात दिन क्‍वारंटाइन में रहना होगा।

By Sunil Kumar JhaEdited By: Published: Tue, 26 May 2020 12:59 PM (IST)Updated: Tue, 26 May 2020 01:07 PM (IST)
पंजाब में बदला क्‍वारंटाइन नियम और बाहर से आने वालों को बड़ी राहत, जानें किसको कितनी छूट
पंजाब में बदला क्‍वारंटाइन नियम और बाहर से आने वालों को बड़ी राहत, जानें किसको कितनी छूट

चंडीगढ़, जेएनएन। पंजाब सरकार ने विदेश से लौटने वाले यात्रियों को क्वारंटाइन अवधि में छूट देते हुए इसे सात दिन कर दिया है। इस अवधि में उन्हें सरकारी क्वारंटाइन में रहना होगा। पहले यह अवधि 14 दिन थी। दूसरे राज्यों से आने वाले यात्रियों में कोरोना के लक्षण न होने पर अंडरटेकिंग लेकर सीधे घर भेज दिया जाएगा जहां 14 दिन क्वारंटाइन में रहना होगा।

loksabha election banner

स्वास्थ्य विभाग द्वारा सोमवार को संशोधित दिशानिर्देश जारी किए गए हैैं। इसके अनुसार बार आने-जाने वाले सांसदों, विधायकों, सेल्सपर्सन, ट्रांसपोर्टर, डॉक्टर, जर्नलिस्ट, इंजीनियर्स, एक्जीक्यूटिव, व्यापारियों और कंसलटेंट्स को क्वारंटाइन करने की जरूरत नहीं होगी। विदेश या दूसरे राज्यों से लौटने वाले लोगों की हेल्थ प्रोटोकॉल के अनुसार स्क्रीनिंग की जाएगी और उन्हें अपनी निजी और स्वास्थ्य संबंधी जानकारी राज्य सरकार को देनी होगी।

सेल्सपर्सन, डॉक्टर, जर्नलिस्ट, व्यापारी आदि को क्वारंटाइन से छूट

विदेश से लौटे यात्रियों में स्क्रीनिंग में कोरोना के लक्षण न पाए जाने पर उन्हें सात दिन के लिए सरकारी या किसी होटल में क्वारंटाइन रहना होगा। पांचवें दिन उनका आरटी-पीसीआर टेस्ट किया जाएगा। नेगेटिव आने पर सातवें दिन घर भेज दिया जाएगा। अगले सात दिन अपने घर में क्वारंटाइन रहना होगा।

गर्भवती महिला, यात्री के किसी पारिवारिक सदस्य की मौत या मानसिक बीमारी जैसी परिस्थितियों में डिप्टी कमिश्नर सात दिन होटल या सरकारी क्वारंटाइन में रहने की शर्त से छूट दे सकते हैैं। ऐसी परिस्थिति में यात्री को अपने घर में 14 दिन क्वारंटाइन रहना होगा। देश व विदेश से आने वाले सभी लोगों को पंजाब सरकार का कोवा ऐप डाउनलोड करना जरूरी होगा।

लक्षण मिलने पर सरकारी निगरानी में उपचार

कोरोना के लक्षण पाए जाने पर यात्रियों को सीधे सरकारी निगरानी में ही उपचार के लिए भर्ती करवा दिया जाएगा। टेस्ट में पॉजिटिव आने पर कोरोना के लक्षणों से रहित लोगों को 60 साल से कम उम्र और कोई अन्य रोग न होने पर कोविड-केयर सेंटरों में भेजा जाएगा। 60 साल से अधिक और अन्य रोगों से ग्रस्त पॉजिटिव यात्रियों को उपचार के लिए लेवल-2 या लेवल-3 की स्वास्थ्य सेवाओं में भेजा जाएगा।

यह भी पढ़ें: ... और थम गई गाेल मशीन, खेल ही नहीं जिंदगी के चैंपियन थे बलबीर, स्‍वर्णिम युग का अंत


यह भी पढ़ें: स्मृति शेष... हॉकी स्टिक से बनाया था पोट्रेट, दिल से लगाया था बलबीर सिंह स‍ीनियर ने 


यह भी पढ़ें: बलबीर सिंह सीनियर ने मोगा से किया था गोलकीपर के रूप में हॉकी का सफर शुरू, आज भी जिंदा हैं यादें

यह भी पढ़ें:  Hockey Legend पद्मश्री बलबीर सिंह सीनियर का राजकीय सम्‍मान के साथ अंतिम संस्‍कार 


यह भी पढ़ें: चिंता न करें जल्‍द मिलेगी कोरोना से मुक्ति, जानें उत्तर भारत में कब तक खत्‍म होगा यह virus

यह भी पढ़ें: वंडर गर्ल है म्‍हारी जाह्नवी, दुनिया भर के युवाओं की आइकॉन बनी हरियाणा की 16 की लड़की 

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.