नशे के खिलाफ लड़ाई बनेगी जनआंदोलन, चंडीगढ़ और पंजाब में युवाओं को किया जाएगा जागरूक
पंजाब और चंडीगढ़ में नशे के खिलाफ जन जागरूकता अभियान चलाएगा। इसका उद्देश्य युवाओं को नशे के दुष्परिणामों से अवगत ...और पढ़ें

नशे से बचाकर युवाओं को जीवन में आगे बढ़ने के सकारात्मक अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे। (एआई जनरेटेड फोटो)
HighLights
नशे के खिलाफ जन जागरूकता अभियान पंजाब और चंडीगढ़ में शुरू होगा।
युवाओं को तकनीकी प्रशिक्षण और रोजगार के अवसर मिलेंगे।
फाउंडेशन जल्द ही नशे पीड़ितों के लिए टोल फ्री नंबर जारी करेगा।
जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। नशे के खिलाफ लड़ाई को जनआंदोलन का रूप देने के लिए सेवा ही संकल्प फाउंडेशन पंजाब और चंडीगढ़ में व्यापक जागरूकता अभियान शुरू करेगा।
फाउंडेशन के अध्यक्ष मनोज कुमार चंदेल ने कहा कि अभियान का उद्देश्य केवल युवाओं को नशे के दुष्परिणाम बताना नहीं, बल्कि उन्हें जीवन में आगे बढ़ने के सकारात्मक अवसर उपलब्ध कराना है। इसके लिए चंडीगढ़ के अलग-अलग सेक्टरों और पंजाब के विभिन्न शहरों में जाकर लोगों को जागरूक किया जाएगा।
चंदेल ने कहा कि नशे के खिलाफ अभियान में समाज के प्रबुद्ध लोगों, शिक्षाविदों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, युवाओं और विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े लोगों को शामिल किया जाएगा। उन्होंने कहा कि नशे की समस्या का समाधान तभी संभव है, जब समाज मिलकर इसके खिलाफ खड़ा हो और युवाओं को सही दिशा देने के लिए लगातार प्रयास किए जाएं।
उन्होंने बताया कि फाउंडेशन की ओर से जल्द ही टोल फ्री नंबर भी जारी किया जाएगा। इस नंबर के माध्यम से नशे की समस्या से प्रभावित युवाओं और उनके परिवारों को आवश्यक मार्गदर्शन उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा।
उद्योगों को जोड़कर रोजगार पर फोकस
मनोज कुमार चंदेल के अनुसार अभियान में बड़े औद्योगिक घरानों को भी शामिल किया जाएगा। युवाओं को तकनीकी प्रशिक्षण देकर उनकी दक्षता बढ़ाने और उन्हें रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में काम किया जाएगा।
