सिख श्रद्धालुओं के खिलाफ टिप्पणी में कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह पर घेरा कसा, पुलिस में शिकायत
श्री हजूर साहिब से पंजाब मे लौटे सिख श्रद्धालुओं पर टिप्पणी करने पर कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह बुरी तरह फंसते दिख रहे हैं। शिअद ने उनके खिलाफ पुलिस में शिकायत दी है
चंडीगढ़, जेएनएन। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह सिख श्रद्धालुओं पर टिप्पणी करने पर बुरी पर तरह फंसते दिख रहे हैं और उन पर घेरा कस गया है। शिेरोमणि अकाली दल ने उनके खिलाफ पुलिस में शिकायत दी है। शिअद नेता और पूर्व मंत्री बिक्रम मजीठिया ने सिख समुदाय की भावनाओं को ठेस पहुंचाने के आरोप में दिग्विजय सिंह के खिलाफ केस दर्ज करने के लिए पुलिस को शिकायत की है।
बिक्रम मजीठिया ने दिग्विजय सिंह पर लगाया सिखों व मुसलमानों को भड़काने का आरोप
आरोप है कि दिग्विजय ने महाराष्ट्र के नांदेड़ स्थित श्री हजूर सााहिब से लौटे सिख श्रद्धालुओं पर टिप्पणी की थी और उनकी तुलना तब्लीगी मरकज के जमातियों से मरकज के सदस्यों से करने की कोशिश की थी। उल्लेखनीय है कि दिग्विजय सिंह ने ट्वीट किया था कि पंजाब में श्रद्धालुओं से कोरोना बढ़ने पर क्या इसकी तब्लीगी मरकज से कोई तुलना है? इसके बाद शिरोमणि अकाली दल और कई अन्य संगठनों ने दिग्विजय सिंह और कांग्रेस पर हमला बोल दिया था।
शिअद प्रधान सुखबीर सिंह बादल ने दिग्विजय सिंह के साथ-साथ कांग्रेस पर भी निशाना साधा था। उन्हाेंने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा सिखों के प्रति गलत भावना और नीति रखी। दिग्विजय सिंह ने ऐसी टिप्पणी करके कांग्रेस के रुख को ही दिखाया है।
स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिद्धू के खिलाफ भी धार्मिक भावनाएं भड़काने की शिकायत
मजीठिया ने पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू के खिलाफ भी शिकायत की है। चंडीगढ़ के सेक्टर तीन के पुलिस स्टेशन में दर्ज करवाई शिकायत में मजीठिया ने दोनों कांग्रेस नेताओं के खिलाफ धार्मिक आधार पर विभिन्न समुदायों को भड़काने का आरोप लगाया है। सिखों तथा मुसलमानों की छवि खराब करने के लिए भारतीय दंड संहिता की धारा 295-ए,298,153-ए तथा 153-बी के तहत सख्त कार्रवाई की मांग की है। उल्लेखनीय है कि इन धाराओं में दोषी पाए जाने पर तीन साल की सजा हो सकती है।
मजीठिया ने कहा कि ऐसा लगता है कि सिखों द्वारा पूरी दुनिया में की गई 'निष्काम सेवा' ने गांधी परिवार के वफादारों का चैन छीन लिया है। इसी कारण दिग्विजय सिंह ने नफरत से भरा ट्वीट् किया। कांग्रेस नेता के ट्विटर हैंडल से जारी इस ट्वीट का मकसद एक शर्मनाक तुलना करके सिखों और मुसलमानों को बदनाम करना था।
स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिद्धू के खिलाफ दर्ज करवाई एक अलग शिकायत में मजीठिया ने कहा है कि मंत्री ने दावा किया था कि कोविड-19 की रोकथाम के लिए राच्य सरकार द्वारा किए सभी अच्छे काम को नांदेड़ साहिब से लौटे श्रद्धालुओं ने खराब कर दिया है। यही नहीं, सिद्धू ने यह भी दावा किया है कि पहले एनआरआइ, फिर तब्लीगियों तथा अब नांदेड़ से लौटे सिख श्रद्धालुओं ने पंजाब में कोविड-19 के केसों में भारी वृद्धि कर दी है।
यह भी पढ़ें: जल्द साकार होगा 41 साल पुराना सपना और निकलेगी पाकिस्तान की हेकड़ी
यह भी पढ़ें: इस्तीफा देने वाली IAS अफसर रानी नागर 14 दिन के एकांतवास में, हरियाणा में सियासी घमासान
यह भी पढ़ें: हरियाणा में कड़े फैसले: बस किराया बढ़ा, शराब पर कोरोना सेस, सब्जी पर मार्केट फीस, पेट्रोल-डीजल महंगा
यह भी पढ़ें: 5 व 9 की बेटियोंं ने तोड़ा ईंट भट्ठा मजदूर पिता की गरीबी का लाॅक, Tik Tok पर टैलेंट से दौलत से भरा दामन
यह भी पढ़ें: कोरोना पर हरियाणा-दिल्ली में टकराव बढ़ा, आवाजाही के लिए Delhi का पास अमान्य किया
यह भी पढ़ें: LTC व DA के बाद अब हरियाणा कर्मचारियों के अन्य भत्तों में कटौती की तैयारी, सरकार का संकेत
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें