Move to Jagran APP

चंडीगढ़ भाजपा के अध्यक्ष पद की रेस में सतिंदर सिंह सबसे आगे Chandigarh News

भाजपा के नए चंडीगढ़ अध्यक्ष की दौड़ में सतिंदर सिंह का नाम सबसे आगे हैं। इसके बाद टंडन गुट के चंद्रशेखर के नाम पर हाईकमान में मंथन चल रहा है।

By Edited By: Published: Wed, 04 Dec 2019 06:31 PM (IST)Updated: Thu, 05 Dec 2019 08:31 AM (IST)
चंडीगढ़ भाजपा के अध्यक्ष पद की रेस में सतिंदर सिंह सबसे आगे Chandigarh News
चंडीगढ़ भाजपा के अध्यक्ष पद की रेस में सतिंदर सिंह सबसे आगे Chandigarh News

चंडीगढ़, [राजेश ढल्ल]।  भाजपा के नए चंडीगढ़ अध्यक्ष की दौड़ में सतिंदर सिंह का नाम सबसे आगे हैं। इसके बाद टंडन गुट के चंद्रशेखर के नाम पर हाईकमान में मंथन चल रहा है। 15 दिसंबर से पहले चंडीगढ़ भाजपा के नए अध्यक्ष पद पर हाईकमान की ओर से मोहर लगा कर घोषणा कर दी जाएगी।

loksabha election banner

पार्टी ने नए अध्यक्ष के लिए सहमति बनाने के लिए केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल को चंडीगढ़ का आब्जर्वर लगाया है। इनकी 7 से 9 दिसंबर को चंडीगढ़ में आने की उम्मीद है। 9 दिसंबर को भाजपा की कोर कमेटी की बैठक भी है। इस बैठक में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल के शामिल होने की संभावना है। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल भाजपा के वर्तमान अध्यक्ष संजय टंडन के दोस्त भी है।

20 दिसंबर को भाजपा के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुने जाने की उम्मीद है, इसलिए पार्टी चाहती है कि 15 दिसंबर से पहले चंडीगढ़ भाजपा के नए अध्यक्ष को चुन लिया जाए। हाईकमान में इस समय सांसद किरण खेर गुट के भेजे गए दो नाम सतिंदर सिंह और संजीव वशिष्ठ के नाम पर मंथन किया जा रहा है। जबकि टंडन गुट के चंद्रशेखर और राज किशोर के नाम पर मंथन किया जा रहा है। जबकि पूर्व सांसद सत्यपाल जैन गुट के पूर्व मेयर देवेश मोदगिल के नाम पर मंथन चल रहा है, लेकिन पूर्व पार्षद सतिंदर रेस में आगे हैं।

सतिदंर के लिए आरएसएस भी तैयार 

सतिदंर सिंह के लिए आरएसएस भी तैयार है। वह पार्टी के पूर्व महासचिव भी रह चुके हैं। भाजपा को दस साल बाद नया अध्यक्ष मिलेगा। अध्यक्ष के बाद मेयर पद के लिए शुरू होगी दौड़ पार्टी के संगठनात्मक चुनाव 80 प्रतिशत हो चुके हैं। इनमें सभी मंडल और तीन जिला अध्यक्ष के लिए चुनाव हो चुका है। सिर्फ दो जिला अध्यक्ष के लिए चुनाव बचा है।

नए अध्यक्ष की नियुक्ति के बाद नए साल में होने वाले मेयर चुनाव के लिए दौड़ शुरू हो जाएगी। अगले साल में मेयर का पद महिला पार्षद के लिए रिजर्व है। यह भी है दावेदार नए अध्यक्ष पद के लिए पूर्व मेयर आशा जसवाल, अरुण सूद, रामवीर भट्टी, धीरेंद्र तयाल, सौरभ जोशी और शक्तिदेव शाली को दावेदार माना जा रहा है। हाईकमान चाहता है कि 50 साल से कम आयु के नेता को नया अध्यक्ष बनाया जाए।

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.