विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 14, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

धोखाधड़ी केस में चंडीगढ़ पुलिस के समन का बालीवुड स्‍टार Salman Khan ने दिया जवाब, जानें क्‍या है पूरा मामला

By Ankesh ThakurEdited By:
Published: Wed, 14 Jul 2021 11:51 AM (IST)Updated: Wed, 14 Jul 2021 01:45 PM (IST)

कुछ दिनों पहले चंडीगढ़ पुलिस द्वारा बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान को समन भेजा गया था। इस समन का उनकी तरफ ...और पढ़ें

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान की फाइल फोटो।
बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान की फाइल फोटो।

कुलदीप शुक्ला, चंडीगढ़। चंडीगढ़ के मनीमाजरा में रहने वाले एक व्यापारी ने बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान और उनकी कंपनी बीइंग ह्यूमन सहित अन्य के खिलाफ धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया है। इसके बाद चंडीगढ़ पुलिस की तरफ से सलमान खान, उनकी बहन और उनकी कंपनी बीइंग ह्यूमन को समन भेजकर जवाब मांगा था। 13 जुलाई जवाब की आखिरी तारीख पर सलमान खान एंड कंपनी की तरफ से मिले जवाब में सभी आरोप को मनगढ़ंत बताकर झूठा करार दिया है। हालांकि, मामले में पुलिस अधिकारी खुलकर बयान देने से कतरा रहे हैं। सलमान खान की तरफ से दिए गए जवाब की जानकारी अब तक शिकायतकर्ता व्यापारी को भी नहीं दी जा रही है।

चंडीगढ़ के व्यापारी अरुण गुप्ता ने चंडीगढ़ पुलिस को दी अपनी शिकायत में सलमान खान सहित सभी पर इन्वेस्टमेंट के नाम पर करोड़ों खर्च करवाने के बाद सामान नहीं भेजकर धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया है। शिकायतकर्ता अरुण गुप्ता ने बताया कि उसने अभिनेता सलमान खान के कहने पर मनीमाजरा स्थित एनएसी एरिया में बड़ा शोरूम खोला था। उनको सलमान खान की कंपनी के नियमों के तहत डेकोरेट करने और संचालित करने के लिए तकरीबन तीन करोड़ रुपये खर्च किए।

शोरूम खुलने के बाद इस कंपनी से करवाया एग्रीमेंट

शिकायतकर्ता व्यापारी अरुण गुप्ता ने बताया कि शोरूम खुलवाने के बाद उनका एग्रीमेंट स्टाइल क्विंटेट ज्यूलरी प्राइवेट लिमिटेड से करवाया गया। यह भी बीइंग ह्यूमन कंपनी है। नियम और शर्तों के तहत उसने 1 करोड़ रुपये शोरूम को बनाने में लगाया। इसके बाद शोरूम में बीइग ह्यूमन कंपनी की ज्वेलरी भी रखी। लेकिन बाद में कंपनी की तरफ से सामान नहीं भेजा गया।

बिग बॉस के सेट पर उनकी सलमान से मुलाकात

चंडीगढ़ पुलिस को दी शिकायत में शिकायतकर्ता ने बताया कि उसकी मुलाकात अभिनेता सलमान खान से बिग बॉस के सेट पर हुई थी। उन्होंने शोरूम खोलने के लिए कहने के साथ एक वादा भी किया था। वादे के तहत आरोप है कि सलमान खान में शोरूम के उद्घाटन में आने की बात की थी। हालांकि बाद में किसी व्यस्तता के कारण नहीं आने का हवाला दे दिया।

चंडीगढ़ पुलिस ने सलमान खान सहित इनको भेजा समन

चंडीगढ़ पुलिस अधिकारियों के अनुसार मामले में सलमान खान, अलवीरा खान बीइंग ह्यूमन कंपनी के सीईओ प्रसाद कपारे, संतोष श्रीवास्तव संध्या अनूप संजय मानव और आलोक को समन भेजा गया हैं। इस बात की पुष्टि चंडीगढ़ के एसपी केतन बंसल ने की है।

---

"धोखाधड़ी के आरोप में सलमान खान, उनकी बहन और उनकी कंपनी के सीइओ सहित अन्य को समन भेजकर 13 जुलाई तक जवाब मांगा गया था। ईमेल के माध्यम से उनकी तरफ से जवाब आ चुका है। हालांकि, अभी जांच कर उनके जवाब को सार्वजनिक नहीं किया जा सकता है।

                                                                                                         -केतन बंसल, एसपी, चंडीगढ़।