विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'इस बार रैकेट नहीं, कदम दौड़ेंगे...', साइना नेहवाल करेंगी ट्राईसिटी मैराथन की शुरुआत; खिलाड़ी ने जारी किया वीडियो

Published: Wed, 23 Sep 2026 05:22 PM (IST)

संस्कृति युवा संस्था द्वारा आयोजित एसके ट्राई-सिटी मैराथन 27 सितंबर को चंडीगढ़ में होगी, जिसमें ओलंपियन साइना नेहवाल शामिल होंगी।

HighLights

  1. ओलंपियन साइना नेहवाल एसके ट्राई-सिटी मैराथन में विशेष रूप से शामिल होंगी

  2. मैराथन फिटनेस और डिजिटल सुरक्षा जागरूकता का महत्वपूर्ण संदेश देगी

  3. पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया मैराथन को हरी झंडी दिखाएंगे

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। संस्कृति युवा संस्था और आई आई ई एम आर – इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ इवेंट मैनेजमेंट की ओर से एस के फाइनेंस के सहयोग से आयोजित एस के ट्राई सिटी मैराथन चंडीगढ़ संस्करण मैं फिटनेस और डिजिटल सुरक्षा का संदेश लेकर इस बार पूरा ट्राईसिटी दौड़ने को तैयार है।

27 सितंबर को आयोजित होने वाली एसके ट्राई-सिटी मैराथन में ओलंपियन एवं पूर्व वर्ल्ड नंबर-1 बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल विशेष रूप से शामिल होंगी। वहीं, चंडीगढ़ के महापौर सौरभ जोशी भी आयोजन में विशेष अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे।

खेल जगत में भारत का गौरव बढ़ाने वाली साइना नेहवाल ने लंदन 2012 ओलंपिक में कांस्य पदक जीतकर इतिहास रचा था। वह विश्व की नंबर-1 महिला बैडमिंटन खिलाड़ी रह चुकी हैं और 2015 विश्व चैंपियनशिप में रजत पदक सहित राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक और कई अंतरराष्ट्रीय खिताब अपने नाम कर चुकी हैं। उनकी मौजूदगी मैराथन के फिटनेस संदेश को नई ऊर्जा देगी।

फिटनेस के साथ साइबर सुरक्षा के लिए दौड़ेगा ट्राईसिटी

एसके ट्राई -सिटी मैराथन को केवल एक रनिंग इवेंट के रूप में नहीं, बल्कि ‘रन फॉर सेफ डिजिटल भारत ’ के संदेश के साथ आयोजित किया जा रहा है। इसका उद्देश्य चंडीगढ़, मोहाली और पंचकूला के लोगों को स्वस्थ जीवनशैली के साथ-साथ ऑनलाइन ठगी, डिजिटल फ्रॉड और साइबर अपराधों से बचाव के प्रति जागरूक करना है।

मैराथन के माध्यम से लोगों तक यह संदेश पहुंचाया जाएगा कि जिस तरह स्वस्थ रहने के लिए नियमित दौड़ जरूरी है, उसी तरह डिजिटल दुनिया में सुरक्षित रहने के लिए सतर्कता और जागरूकता भी जरूरी है।

राज्यपाल एवं चंडीगढ़ प्रशासक गुलाब चंद कटारिया करेंगे फ्लैग ऑफ

मैराथन को पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया द्वारा फ्लैग ऑफ करने की सहमति दी गई है। आयोजन में चंडीगढ़ के महापौर सौरभ जोशी विशेष अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

आयोजक मुकेश मिश्रा ने कहा कि इस मैराथन का उद्देश्य फिटनेस को बढ़ावा देने के साथ-साथ डिजिटल सुरक्षा का संदेश अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि आज डिजिटल फ्रॉड किसी एक आयु या वर्ग तक सीमित नहीं है, इसलिए समाज के हर वर्ग को इसके प्रति जागरूक करना जरूरी है।

3 KM, 10 KM और 21.097 KM की दौड़

एसके ट्राई-सिटी मैराथन में 3 किलोमीटर, 10 किलोमीटर और 21.097 किलोमीटर की विभिन्न श्रेणियां होंगी। इनमें बच्चे, युवा, वरिष्ठ नागरिक और फिटनेस प्रेमी अपनी क्षमता के अनुसार हिस्सा ले सकेंगे।

आयोजकों के अनुसार, मैराथन का उद्देश्य केवल दौड़ और प्रतिस्पर्धा तक सीमित नहीं है, बल्कि इसे एक बड़े सामाजिक जागरूकता अभियान का रूप दिया गया है।

‘दौड़ेंगे भी, जागरूक करेंगे भी’

मैराथन के दौरान प्रतिभागियों और आम लोगों को साइबर फ्रॉड, ऑनलाइन ठगी, डिजिटल अपराध और सुरक्षित डिजिटल व्यवहार के बारे में जागरूक किया जाएगा।

सर्व ब्राह्मण महासभा के एग्जीक्यूटिव प्रेसिडेंट एवं आयोजन से जुड़े दीपक शर्मा ने कहा कि डिजिटल युग में साइबर अपराध एक बड़ी चुनौती बन चुका है। मैराथन जैसे बड़े जनभागीदारी वाले मंच के माध्यम से लोगों को फिटनेस के साथ डिजिटल सुरक्षा के प्रति जागरूक करना महत्वपूर्ण पहल है।

27 सितंबर को चंडीगढ़ क्लब से होगी शुरुआत

27 सितंबर को एसके ट्राई -सिटी चंडीगढ़ क्लब से शुरू होगी। साइना नेहवाल की मौजूदगी, महापौर सौरभ जोशी की सहभागिता और बड़ी संख्या में प्रतिभागियों के साथ यह आयोजन फिटनेस एवं डिजिटल जागरूकता का सामूहिक संदेश देगा।

आयोजकों ने चंडीगढ़, मोहाली और पंचकूला सहित पूरे ट्राईसिटी के लोगों से बड़ी संख्या में इस अभियान से जुड़ने की अपील की है।