किसानों के समर्थन में शिअद भी भूख हड़ताल में शामिल, पंजाब के शिक्षा मंत्री सिंगला भी अनशन पर
Farmers Protest किसान दिवस पर पंजाब के शिअद सहित कई राजनीतिक दलों के नेता व कार्यकर्ता भूख हड़ताल में शामिल हो रहे हैं। शिअद के कार्यकर्ता राज्यभर में भूख हड़ताल में शामिल हो रहे हैं। कांग्रेस नेता व शिक्षामंत्री विजय इंदर सिंगला भी भूख हड़ताल कर रहे हैं।
चंडीगढ़, जेएनएन। पंजाब में शिरामणि अकाली दल आज किसान दिवस पर भूख हड़ताल में शामिल हो रहा है। किसान संगठनों ने कृषि कानूनों के विराेध में आज भूख हड़ताल का आह्वान किया है। शिअद के नेता और कार्यकर्ता पूरे पंजाब में किसानों के समर्थन में भूख हड़ताल पर बैठेंगे। इसके साथ ही राज्य के स्कूल शिक्षा मंत्री विजय इंदर सिंगला ने भूख हड़ताल करेंगे।कांग्रेस के कई अन्य नेताओं ने भी भूख हड़ताल में शामिल होने का ऐलान किया है।
बता दें कि आज किसान दिवस पर किसान संगठनों में राज्य में भूख हड़ताल करने का ऐलान किया है। विभिन्न किसान संगठन के सदस्य आज राज्यभर में भूख हड़ताल पर बैठेंगे। इसके लिए सुबह से ही किसान संगठनों के सदस्य विभिन्न स्थानों पर पहुंच रहे हैं। इसके साथ शिरामणि अकाली दल ने भी इसमें शामिल होने का ऐलान किया। पार्टी के सदस्य जिला मुख्यालयों पर अनशन पर बैठ रहे हैं।
पंजाब के शिक्षा मंत्री भी आज करेंगे भूख हड़ताल
स्कूल शिक्षा मंत्री विजय इंदर सिंगला ने एलान किया है कि वह को राष्ट्रीय किसान दिवस के अवसर पर कृषि सुधार कानूनों के विरोध में भूख हड़ताल पर बैठेंगे। सिंगला ने कहा कि वह किसानों व आढ़तियों की मांगों के समर्थन और केंद्र सरकार के खिलाफ संगरूर की दाना मंडी में भूख हड़ताल पर बैठेंगे।
सिंगला ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार किसानों व आढ़तियों में फूट डालने की चाल चल रही है। परंतु किसान आंदोलन बनते हक मिलने के बाद ही खत्म होगा। आढ़तियों पर आयकर विभाग की छापामारी को लेकर उन्होंने कहा कि भाजपा नेताओं को यह बात हजम नहीं हो रही कि आढ़ती भाईचारा किसानों को समर्थन दे रहा है। किसानों के विरोध को कमजोर करने के लिए केंद्र सरकार के इशारे पर ऐसी छापामारी की जा रही है। भाजपा नेता आढ़तियों व किसानों के संबंध खत्म करने में कभी सफल नहीं होंगे।
यह भी देखें: किसान प्रदर्शन का आज 28वां दिन, इंग्लैंड के सांसदों को भारतीय किसान पत्र लिखकर करेंगे ये अपील