विधानसभा घेरने जा रहे सुखबीर बादल, सांपला सहित सैकड़ों अकाली-भाजपा नेता गिरफ्तार
पंजाब विधानसभा का घेराव करने जा रहे अकाली-भाजपा नेताओं को पुलिस ने सेक्टर-12 के पास रोका। इसके बावजूद वह आगे बढ़े तो उन्हें हिरासत में ले लिया गया।
जेएनएन, चंडीगढ़। पंजाब विधानसभा का घेराव करने जा रहे अकाली-भाजपा नेताओं को पुलिस ने 12 के पास रोक दिया। जबरन आगे बढ़ने की कोशिश कर रहे नेताओं पर पुलिस ने हल्का बल प्रयोग किया व पानी की बौछारें छोड़ी। इसके बावजूद अकाली नेता आगे बढ़ने का प्रयास करते रहे। पुलिस ने बाद में प्रमुख नेताओं पूर्व डिप्टी सीएम व अकाली प्रधान सुखबीर सिंह बादल, बिक्रम सिंह मजीठिया, केंद्रीय मंत्री विजय सांपला सहित सैकड़ों नेताओं को हिरासत में ले लिया।
इससे पूर्व अकाली नेताओं ने सेक्टर-25 के रैली ग्राऊंड में सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। रैली को संबोधित करते हुए पूर्व सीएम प्रकाश सिंह बादल, पूर्व डिप्टी सीएम सुखबीर सिंह बादल, बिक्रम सिंह मजीठिया, भाजपा के पंजाब प्रधान विजय सांपला कैप्टन अमरिंदर सरकार पर जमकर बरसे।
पानी की बौछार छोड़ती पुलिस।
अकाली-भाजपा नेताओं ने कहा कि यह सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है। राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति चौपट है। वहीं, अकाली-भाजपा नेता विधानसभा तक न पहुंच पाएं इसके लिए पुलिस ने कड़े इंतजाम किए हैं। इंटेलिजेंस, सीआइडी, ट्रैफिक पुलिस, पीसीआर, आइआरबी टीम सहित संबंधित थाना व चौकी पुलिस की ड्यूटी तय की गई है।
पानी की बौछार छोड़ती पुलिस।
यूटी पुलिस ने विधानसभा की ओर बढ़ रहे कार्यकर्ताओं को -12 में रोका। पुलिस को रोकने के लिए हल्का बल प्रयोग व पानी की बौछारें छोड़नी पड़ी। कार्यकर्ता आगे बढ़ने का प्रयास करते रहे। पुलिस का कहना है कि वह शहर में कानून व्यवस्था की स्थिति को खत्म होने नहीं देगी। बाद में नेताओं को हिरासत में ले लिया गया।
यह भी पढ़ेंः सिद्धू को भविष्य के सिख नेता के तौर पर देख रही कांग्रेस