पंजाब विधानसभा में कांग्रेस विधायकों का हंगामा, वाकआउट किया
पंजाब विधानसभा के बजट सत्र के पहले ही दिन कांग्रेस विधायकाें ने जमकर हंगामा किया और सदन से वाकआउट किया। वे काले बिल्ले लगाकर सदन में पहुंचे और राज्यपाल के अभिभाषण का बहिष्कार किया।
चंडीगढ़। पजाब विधानसभा का बजट सत्र मंंगलवार सुबह श्ुारू हाे गया। सदन शुरू होते ही कांग्रेस के विधायकों ने हंगामा शुरू कर दिया और राज्यपाल के अभिभाषण का बहिष्कार किया। वे एसवाइएल नहर के मामले पर विरोध जता रहे थे। राज्यपाल के अभिभाषण के बाद विधानसभी की कार्यवाही बुधवार तक के लिए स्थगित कर दिया। लउन्होंने काले बिल्ले लगा रखे थे। इससे पहले कांग्रेस विधायकों ने काले झंडे के साथ विधानसभा के गेट पर प्रदर्शन किया। विधानसभा में बजट 15 मार्च को पेश किया जाएगा।
फोटो गैलरी : पंजाब विधानसभा के बजट सत्र के पहले दिन हंगामा, देखें तस्वीरें
मंगलवार सुबह विधानसभा की कार्यवाही श्ाुरू होने से पहले कांग्रेस के विधायक काले बिल्ले लगाकर और काले झंडे लेकर पहुंचे अौर विधानसभा के गेट पर प्रदर्शन करने लगे। वे एसवाइल नहर से हरियाणा को पानी देने के प्रयास का विराेध कर रहे थे।
इस दौरान वे किसी का अंदर नहीं जाने दे रहे थे। यहां तक कि उन्होंंने मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल काे भी अंदर नहीं जाने दिया और उन्हें गेट के बाहर रोक दिया। उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल का भी रास्ता कांग्रेस विधायकों ने रोके रखा। बाद मे दोनाें नेताओं को निकाना गया अौर वे विध्ाानसभा में दाखिल हुए।
इससे पहले प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस विधायकों को पुलिस ने विधान सभा के गेट पर रोकने की कोशिश की। अमरिंदर सिंह रजा बडिंग और चरणजीत चन्नी से बेरिगेट्स को लांघ कर पार कर लिया और कांग्रेस विधायकों के साथ गेट पर धरने पर बैठ गए। वे काफी देर तक नारेबाजी करते रहे। विधायकों का आरोप था कि पुलिस ने उन्हें विधानसभा की ओर जाने से रोका।
कांग्रेस विधायक दल के नेता चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा कि मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने अपनी बहू और केेंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल की कुर्सी की खातिर पंजाब के पानी को बेच दिया। कांग्रेस एसवाइएल नहर का पानी किसी भी हालत मेंं हरियाणा काे नहीं देने देगी। कांग्रेस विधायकों के विरोध के कारण भाजपा केे विधायकाें को भी सदन में जाने के लिए इंतजार करना पड़ा।
बाद में कांग्रेस विधायक काले बिल्ले लगाकर विधानसभा में पहुंचे। इसके बाद राज्यपाल का अभिभाषण शुरू हाेते ही कांग्रेस विधायक बेल में पहुंच गए आैर हंगामा करने लगे। वे एसवाइएल के मुद्दे पर बादल सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे। बाद में वे सदन से वाकआउट कर गए।