विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

न्यू चंडीगढ़ में पहली और अंतिम बार दिखेगी रोहित-विराट की जोड़ी, 38 हजार दर्शकों की क्षमता वाला स्टेडियम बनेगा गवाह

Published: Fri, 02 Oct 2026 07:46 PM (IST)

न्यू चंडीगढ़ के महाराजा यादविंद्रा स्टेडियम में पहली बार अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच खेला जाएगा। इस ग्राउंड पर रोहित शर्मा और विराट कोहली का यह आखिरी वनडे मैच हो सकता है।

न्यू चंडीगढ़ में बने महाराजा यादविंद्रा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में 38 हजार दर्शकों के बैठने की क्षमता। फोटो: उपेंद्र सेन गुप्ता

न्यू चंडीगढ़ में बने महाराजा यादविंद्रा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में 38 हजार दर्शकों के बैठने की क्षमता। फोटो: उपेंद्र सेन गुप्ता

HighLights

  1. न्यू चंडीगढ़ में पहला अंतरराष्ट्रीय वनडे क्रिकेट मैच होगा।

  2. रोहित-विराट का स्टेडियम में अंतिम अंतरराष्ट्रीय मुकाबला संभव।

  3. शुभमन गिल की कप्तानी में भारत का क्लीन स्वीप लक्ष्य।

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़।  न्यू चंडीगढ़ में बने महाराजा यादविंद्रा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में पहली बार शनिवार को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच खेला जाएगा। वेस्टइंडीज के साथ तीन मैचों की सीरीज के अंतिम मैच में इस स्टेडियम में रोहित शर्मा और विराट कोहली की जोड़ी पहला और अंतिम वनडे मैच खेलेगी।

यह दोनों ही खिलाड़ी अगले साल होने वाले विश्वकप टूर्नामेंट के बाद संन्यास ले सकते हैं। इससे पहले रोहित और विराट आईपीएल टूर्नामेंट तो न्यू चंडीगढ़ में खेले हैं, लेकिन अंतरराष्ट्रीय मैच पहली बार खेलेंगे।

दोपहर दो बजे से मैच शुरू होगा। भारतीय टीम शुभमन गिल की कप्तानी में पहले ही शुरुआती दोनों मैच जीतकर 2-0 की अजेय बढ़त बना चुकी है और टीम की नजरें वेस्टइंडीज का 3-0 से क्लीन स्वीप करने पर हैं। न्यू चंडीगढ़ का ग्राउंड शुभमन गिल का होम ग्राउंड होगा। ऐसे में उनसे बेहतर बैटिंग की उम्मीद है।

वहीं, हिटमैन का यहां आखिरी मैच हो सकता है तो दर्शक उनके छक्कों का भी लुत्फ उठाना चाहेंगे। 'किंग कोहली से भी बड़े स्कोर की उम्मीद रहेगी। महाराजा यादविंद्रा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में 38 हजार दर्शकों के बैठने की क्षमता है। ऐसे में अपने स्टार खिलाड़ियों को देखने के लिए पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और हिमाचल प्रदेश के अलावा दूसरे राज्यों से भी भारी संख्या में दर्शक पहुंच सकते हैं।