Sector-15 में चंदन के पौधे लगा लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प Chandigarh News
पूर्व मेयर राजबाला मलिक ने दैनिक जागरण के अभियान की प्रंशसा करते हुए कहा कि इस समय हर कोई पौधे लगाने और पहले से लगे पेड़ों को बचाने के लिए जागरूक हो गया है।
जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। दैनिक जागरण के पौधे लगाएं, पर्यावरण बचाएं अभियान के तहत सेक्टर-15 के कम्युनिटी सेंटर के पिछली तरफ पार्क में शनिवार को पौधारोपण किया गया। इसका आयोजन ऑर्गेनिक शेय¨रग और चंडीगढि़यन ग्रुप की ओर से किया गया। जिसके तहत यहां पर चंदन और अलग-अलग फलों के पौधे लगाए गए। मौके पर वार्ड पार्षद एवं पूर्व मेयर राजबाला मलिक ने मुख्य अतिथि के तौर पर भाग लिया। वार्ड पार्षद के साथ लोगों ने इस पार्क में चंदन के पौधे लगाए।
पूर्व मेयर राजबाला मलिक ने दैनिक जागरण द्वारा चलाए गए अभियान की प्रंशसा करते हुए कहा कि इस समय हर कोई पौधे लगाने और पहले से लगे पेड़ों को बचाने के लिए जागरूक हो गया है। वे खुद भी पर्यावरण प्रेमी हैं। उनके अपने घर पर सैकड़ों पौधे लगे हुए हैं। उन हरे-भरे पौधों को देखकर सकारात्मक स्वभाव हमेशा बना रहता है।
कल वितरित किए जाएंगे 500 पौधे
ऑर्गेनिक शेयरिंग के संयोजक राहुल महाजन का कहना है कि वन विभाग को उनकी संस्था अभी तक दो हजार चंदन के पौधे दे चुकी है। सोमवार को 500 और चंदन के पौधे देने जा रहे हैं। पौधारोपण के बाद सेक्टर-15 के निवासियों को चंदन और फलों के पौधे भी अपने घरों के आसपास लगाने के लिए वितरित किए गए। मौके पर वार्ड नंबर-1 के पार्षद महेश इंद्र सिद्धू ने भी भाग लिया। ऐसा पहली बार हुआ है जब चंदन के पौधे बांटे गए हैं। मौके पर यशपाल यादव, रोहित ठाकुर, राजेंद्र सिंह नगरकोटी, अमित खेहरवाल, सतीश भास्कर, संदीप कनोजिया, अनूप कुमार और सत्यन सहित कई लोगों ने भाग लिया।
जेटली को श्रद्धांजलि देते हुए दो मिनट का रखा मौन
पौधारोपण के दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली के निधन पर दो मिनट का मौन रखकर लोगों ने श्रद्धांजलि भी दी। मलिक का कहना है कि अरुण जेटली काफी सीनियर नेता थे। उनके वित्त मंत्री रहते हुए देश ने काफी तरक्की की है। जेटली के निधन की क्षति कभी भी पूरी नहीं हो सकती।
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें