Move to Jagran APP

रेरा गठन के बाद पहली मी¨टग लेने आ रहे रेगुलेटर विजय मदान

दो साल बाद इसकी पहली मी¨टग लेने रेगुलेटर विजय एस मदान खुद चंडीगढ़ आ रहे हैं।

By JagranEdited By: Published: Fri, 18 Jan 2019 07:18 PM (IST)Updated: Fri, 18 Jan 2019 07:18 PM (IST)
रेरा गठन के बाद पहली मी¨टग लेने आ रहे रेगुलेटर विजय मदान
रेरा गठन के बाद पहली मी¨टग लेने आ रहे रेगुलेटर विजय मदान

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़ : रियल एस्टेट रेगुलेटरी अथॉरिटी (रेरा) गठित होने के दो साल बाद इसकी पहली मी¨टग लेने रेगुलेटर विजय एस मदान खुद चंडीगढ़ आ रहे हैं। 23 जनवरी को यह मी¨टग होगी। रेरा चंडीगढ़ इसकी तैयारियों में जुट गई है। चंडीगढ़ और दिल्ली की ज्वाइंट अथॉरिटी बनी है। जिसके लिए रेगुलेटर विजय एस मदान को लगाया गया था। इससे पहले विजय एस मदान यूनीक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया (यूआइडीएआइ) के पूर्व डायरेक्टर जनरल रह चुके हैं। रेरा के लिए चंडीगढ़ हाउ¨सग बोर्ड ने वेब पोर्टल बना रखा है। अभी तक अथॉरिटी ने चंडीगढ़ में जो कार्य किए हैं, इसकी प्रेजेंटेशन दी जाएगी। रेरा ने कुछ रियल एस्टेट कंसलटेंट का रजिस्ट्रेशन भी किया है, साथ ही कुछ का दस्तावेज पूरे नहीं होने के कारण नहीं हो सका। इन सभी बातों को लेकर जानकारी इस मी¨टग में दी जाएगी। हालांकि चंडीगढ़ में रियल एस्टेट का ज्यादा काम नहीं बचा है। यहां जमीन भी सीमित ही है। जिस कारण रियल एस्टेट के बड़े प्रोजेक्ट नहीं हैं। चंडीगढ़ हाउ¨सग बोर्ड ही रेरा का पूरा काम देखता है। साथ ही वह खुद एक डेवलपर भी है। 1 मई 2016 से देश में रियल एस्टेट रेगुलेटरी एक्ट लागू हुआ था। इसके बाद राज्यों और यूटी ने रेरा का गठन किया। इसका अलग से पोर्टल बनाया। चंडीगढ़ और दिल्ली के लिए ज्वाइंट रेरा बनाकर रेगुलेटर अप्वाइंट किया गया है। फाइनेंस सेक्रेटरी कम सीएचबी चेयरमैन एके सिन्हा चंडीगढ़ रेरा के कार्यों को बताएंगे। पोर्टल पर एक्ट संबंधी सभी जानकारी

loksabha election banner

हाउ¨सग बोर्ड ने ह्मद्गह्मड्ड.ष्द्धढ्डश्रठ्ठद्यद्बठ्ठद्ग.द्बठ्ठ

नाम से रेरा पोर्टल बना रखा है। रेरा के इस पोर्टल पर एक्ट संबंधी जानकारियां उपलब्ध रहेंगी। एक्ट के तहत सभी तरह के़ कमर्शियल, रेजिडेंशियल रियल एस्टेट प्रोजेक्ट्स और एजेंट्स को रेरा में अपना रजिस्ट्रेशन करवाना होगा। प्रोजेक्ट की सब तरह की जानकारी भी रेरा को देनी होगी। इस पोर्टल पर यूजर्स रेरा रजिस्टर्ड प्रोजेक्ट्स और एजेंट्स की जानकारी हासिल कर सकते हैं। इसके अलावा प्रोजेक्ट और एजेंट रजिस्ट्रेशन करने संबंधी सभी जानकारी उपलब्ध है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.