Move to Jagran APP

नाैकरियाें का खुला पिटारा, नगर निगम में 106 स्थायी कर्मचारियों की भर्ती जल्द Chandigarh News

भर्ती के लिए अगले माह एमसी पब्लिक नोटिस जारी कर देगा। इन 106 कर्मचारियों में 41 क्लर्क के पद हैं जबकि बाकी जेई और एसडीओ के पद भी शामिल हैं।

By Edited By: Published: Thu, 12 Sep 2019 11:19 PM (IST)Updated: Fri, 13 Sep 2019 02:18 PM (IST)
नाैकरियाें का खुला पिटारा, नगर निगम में 106 स्थायी कर्मचारियों की भर्ती जल्द Chandigarh News
नाैकरियाें का खुला पिटारा, नगर निगम में 106 स्थायी कर्मचारियों की भर्ती जल्द Chandigarh News

जेएनएन, चंडीगढ़। नगर निगम जल्द ही 106 स्थायी कर्मचारियों की भर्ती प्रक्रिया शुरू करने जा रहा है। इन 106 पदों के लिए कमिश्नर केके यादव ने अपनी मंजूरी दे दी है। काफी लंबे समय बाद नगर निगम में स्थायी कर्मचारियों की भर्ती होगी। भर्ती के लिए अगले माह एमसी पब्लिक नोटिस जारी कर देगा। इन 106 कर्मचारियों में 41 क्लर्क के पद हैं जबकि बाकी जेई और एसडीओ के पद भी शामिल हैं। मालूम हो कि इस समय नगर निगम ने अस्थायी तौर पर कंपनी से कर्मचारियों को रखने पर भी पाबंदी लगाई हुई है। नगर निगम इन 106 पदों के लिए परीक्षा करवाएगा। जो पद खारिज हो चुके हैं, उनकी भर्ती के लिए प्रशासन से मांगी जाएगी मंजूरी नगर निगम में कई पद ऐसे हैं जिनकी भर्ती न होने के कारण वह खारिज हो गई है।

loksabha election banner

नियम के अनुसार अगर कोई सरकारी विभाग खाली हुए पद पर दो साल तक कोई भर्ती नहीं करता है तो वह खारिज हो जाती है। इनमें कई पद ऐसे भी हैं जोकि अधिकारियों की खुद की गलती के कारण खारिज हुए हैं। भर्ती करने के बजाय जूनियर कर्मचारियों को भर्ती होने वाले पद का सीडीसी चार्ज दे दिया गया है जिस कारण दो साल से ज्यादा समय बीत जाने के बाद वह पद खारिज हो गए।

खारिज हो चुके पदों की सूची कर रहे तैयार : एमसी कमिश्नर

नगर निगम कमिश्नर केके यादव का कहना है कि खारिज हो चुके पदों की भी सूची तैयार की जा रही है। इन पदों को भी भरने के लिए प्रशासन के स्थानीय निकाय सचिव से मंजूरी मांगी जाएगी। इसके अलावा हर विभाग में कितने कर्मचारी चाहिए और इस समय कितने हैं, इसकी भी पूरी सूची तैयार की जा रही है। इस सूची को 17 सितंबर को होने वाली सदन की बैठक में रखा जाएगा।

चंडीगढ़ के युवाओं को दी जाए तवज्जो

कांग्रेस पार्षद सतीश कैंथ का कहना है कि यह अच्छा है कि नगर निगम स्थायी कर्मचारियों की भर्ती करने जा रहा है। इसका फायदा चंडीगढ़ में रहने वाले युवाओं को मिलना चाहिए। शहर के युवाओं को इन भर्ती में तवज्जो दी जानी चाहिए ताकि शहर में से बेरोजगारी भी कम हो सके।

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.