Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Ravikaran Singh Kahlon: अकाली दल का हाथ छोड़ BJP में शामिल हुए रवि करण काहलों, सुखबीर बादल पर लगाए गंभीर आरोप

    Updated: Thu, 16 May 2024 01:54 PM (IST)

    पंजाब में अकाली दल को बड़ा झटका लगा है। रवि करण काहलों (Ravikaran Singh Kahlon joins BJP) ने अकाली दल का हाथ छोड़ भाजपा से हाथ मिला लिया है। वहीं काहलों ने शिअद अध्‍यक्ष सुखबीर बादल पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्‍होंने कहा कि सुखबीर पार्टी में रबड़ स्टैंप बन गए है। काहलों के भाजपा में आने से पार्टी को गुरदासपुर लोक सभा सीट पर फायदा मिलेगा।

    Hero Image
    अकाली दल के नेता रवि करण काहलो भाजपा में शामिल

    जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। अकाली दल के नेता रवि करण काहलों ((Ravikaran Singh Kahlon Joins BJP)) भाजपा में शामिल हो गए। रवि कारण कहलों ने सुखबीर बादल पर गंभीर आरोप लगाया की वह पार्टी नहीं बल्कि लिमिटेड कंपनी चला रहे है। उन्‍होंने कहा कि सुखबीर पार्टी में रबड़ स्टैंप बन गए है। पार्टी बिक्रम मजीठिया चला रहे है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    काहलों के भाजपा में आने से पार्टी को मिलेगा फायदा

    काहलों के भाजपा में आने से पार्टी को गुरदासपुर लोक सभा सीट पर फायदा मिलेगा। क्योंकि 2022 के विधानसभा चुनाव में काहलो कांग्रेस के सुखजिंदर रंधावा जोकि गुरदासपुर में कांग्रेस के उम्मीदवार है, डेरा बाबा नानक सीट पर मात्र 234 वोटों से हारे थे।

    यह भी पढ़ें: Lok Sabha Election 2024: पंजाब में मजीठिया के गढ़ में AAP की सेंधमारी, 10 बार चुनाव जीतकर SAD पहले ही जमा चुकी है कदम