विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

चंडीगढ़ में जलने से पहले गिरा रावण का पुतला, मची अफरा-तफरी; जमीन पर दी अग्नि

Published: Tue, 20 Oct 2026 09:34 PM (IST)

चंडीगढ़ के सेक्टर-44 में दशहरे पर रावण दहन से पहले पुतला गिर गया, जिससे अफरा-तफरी मच गई। टांगें टूटने के ...और पढ़ें

जलने से पहले ही गिरा रावण का पुतला, बिना टांगों के दी अग्नि।

जलने से पहले ही गिरा रावण का पुतला, बिना टांगों के दी अग्नि।

HighLights

  1. चंडीगढ़ के सेक्टर-44 में रावण दहन से पहले पुतला गिरा

  2. पुतले की टांगें टूटीं, दोबारा खड़ा नहीं हो सका

  3. आयोजकों ने जमीन पर ही रावण के धड़ को जलाया

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। शहर में दशहरे के अवसर पर आयोजित रावण दहन कार्यक्रम के दौरान सेक्टर-44 में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब रावण का पुतला दहन से पहले ही धड़ाम से जमीन पर गिर गया।

पुतले को दोबारा खड़ा करने की कोशिश की गई, लेकिन उसकी टांगें टूट जाने के कारण आयोजक इसमें सफल नहीं हो सके। इसके बाद पुतले के धड़ को जमीन पर ही रखकर अग्नि दी गई।

जानकारी के अनुसार, रावण दहन की तैयारियों के बीच पुतला अचानक गिर पड़ा। मौके पर मौजूद लोगों ने उसे दोबारा खड़ा करने का प्रयास किया, लेकिन टांगें टूटने के कारण पुतले को पहले की तरह खड़ा करना संभव नहीं हो पाया।

ऐसे में आयोजकों ने पुतले के धड़ को टांगों के साथ सटाकर ही मुखाग्नि देने का निर्णय लिया। इस दौरान मौके पर मौजूद लोगों के बीच घटना चर्चा का विषय बनी रही।

गौरतलब है कि विजयदशमी के अवसर पर चंडीगढ़ में 40 से अधिक स्थानों पर रावण दहन के कार्यक्रम आयोजित किए गए। विभिन्न स्थानों पर लोगों ने बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक दशहरे का उत्सव मनाया।