रंधावा ब्रदर्स काे भेजा राेपड़ जेल, दाे दिन पहले सोहाना पुलिस ने किया था गिरफ्तार Chandigarh News
एंली मांगट के साथ सोशल मीडिया पर विवादों में रहे सभ्याचारक सिंगर रंधावा ब्रदर्स जिन्हें मंगलवार रात सोहाना पुलिस ने गिरफ्तार किया था आज रोपड़ जेल में रियाज करेंगे।
मोहाली, जेएनएन। एंली मांगट के साथ सोशल मीडिया पर विवादों में रहे सभ्याचारक सिंगर रंधावा ब्रदर्स आज रोपड़ जेल में रियाज करेंगे। बुधवार बाद दोपहर रम्मी रंधावा, उसके भाई प्रिंस रंधावा व साथी हरप्रीत सिंह को एसडीएम जगदीप सहगल के समक्ष पेश किया गया जहां उन्हें एक दिन के लिए रोपड़ जेल भेज दिया गया है। वहीं पेशी के बाद बाहर निकले रम्मी रंधावा ने कहा कि वह सभ्याचारक सिंगर हैं और सुबह-शाम अपना रियाज करते हैं। लेकिन पूरब अपार्टमेंट का प्रधान उनसे रंजिश रखता है जिन्होंने उनके रियाज को वॉयलेशन का रूप दे दिया।
अपार्टमेंट के सिक्योरिटी सुपरवाइजर सूबेदार हरनेक सिंह से आराम से बात की जा रही थी लेकिन उन्होंने उनके साथी हरप्रीत सिंह को जाति सूचक शब्द बोले जिस कारण उनका विवाद बढ़ा। उनकी ओर से न तो किसी को जान से मारने की धमकी दी गई और न ही उनकी सोसायटी के लोग उनसे परेशान हैं।
सिक्योरिटी सुपरवाइजर को जान से मारने की धमकियां देने का भी आरोप
जिक्रयोग्य है कि मंगलवार देर रात पूरब प्रीमियम अपार्टमेंट सेक्टर-88 में ऊंची आवाज में गाने चलाकर वॉयलेशन करने, सोसायटी के सिक्योरिटी सुपरवाइजर को जान से मारने की धमकियां देने के आरोप में सोहाना थाना पुलिस ने रम्मी रंधावा, प्रिंस रंधावा व उसके एक साथी हरप्रीत सिंह को गिरफ्तार किया था। सोहाना थाना पुलिस ने उनके खिलाफ 7/51 का मामला दर्ज किया था। सोहाना पुलिस ने उन्हें सिक्योरिटी सुरपरवाइजर हरनेक सिंह की शिकायत पर गिरफ्तार किया था।
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें