विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

राणा बलाचौरिया हत्याकांड में विदेशी लिंक उजागर, दो शूटर्स सहित तीन गिरफ्तार, पंजाब पुलिस करेगी बड़े खुलासे

By Sohan Lal Edited By: Sohan Lal
Published: Mon, 12 Jan 2026 05:52 PM (IST)

पंजाब पुलिस ने कबड्डी प्रमोटर राणा बलाचौरिया हत्याकांड के 28 दिन बाद दो शूटर्स सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया ...और पढ़ें

15 दिसंबर 2025 को राणा बलाचौरिया की रंगदारी न देने पर हत्या की गई थी।

15 दिसंबर 2025 को राणा बलाचौरिया की रंगदारी न देने पर हत्या की गई थी।

HighLights

  1. बदमाशों को पंजाब लाया जाएगा।

  2. बाकी साथियों की तलाश जारी

जागरण संवाददाता, मोहाली। सोहाना में कबड्डी प्रमोटर राणा बलाचौरिया हत्याकांड के 28 दिन बाद पंजाब पुलिस ने दो शूटर्स सहित तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। हत्याकांड में विदेशी हैंडलर्स के लिंक उजागर हुए हैं। जांच में और खुलासे होने की उम्मीद है।

पंजाब पुलिस की एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स ने सिक्किम पुलिस, मुंबई पुलिस, पश्चिम बंगाल एसडीएफ, केंद्रीय एजेंसियों और हावड़ा पुलिस के सहयोग से शूटर करण पाठक उर्फ करण डिफाॅल्टर और तरनदीप सिंह को पश्चिम बंगाल के हावड़ा से गिरफ्तार किया है।

इसके अलावा विदेशी हैंडलर अमर खाबे राजपूता के करीबी रिश्तेदार आकाश को भी गिरफ्तार किया गया है। सभी गिरफ्तार बदमाशा को पंजाब लाया जाएगा और आगे की पूछताछ की जाएगी।

डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि यह गिरफ्तारियां पंजाब, महाराष्ट्र, कर्नाटक, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में फैले खुफिया आधारित आपरेशन का नतीजा है। 15 दिसंबर 2025 को सेक्टर-79 में राणा बलाचौरिया की रंगदारी न देने पर हत्या की गई थी।

ऑपरेशन में विदेशी हैंडलर्स के लिंक भी उजागर हुए हैं। बाकी साथियों की तलाश जारी है। पंजाब पुलिस ने ट्वीट कर कहा संगठित अपराध को खत्म करने और राज्य में शांति बनाए रखने के लिए हम पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं।