विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 20, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Ram Mandir: रामलला के भोग के लिए चंडीगढ़ में तैयार हो रहे 150 क्विंटल लड्डू, प्राण प्रतिष्ठा के दिन शहर में रहेगा अवकाश

Published: Sat, 20 Jan 2024 12:30 PM (IST)

Ram Mandir अयोध्या में 22 जनवरी को राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले चंडीगढ़ में 150 क्विंटल लड्डू ...और पढ़ें

Ram Mandir: रामलला के भोग के लिए चंडीगढ़ में तैयार हो रहे 150 क्विंटल लड्डू,
Ram Mandir: रामलला के भोग के लिए चंडीगढ़ में तैयार हो रहे 150 क्विंटल लड्डू,

HighLights

  1. 'प्राण प्रतिष्ठा' समारोह से पहले चंडीगढ़ में 150 क्विंटल लड्डू बनाने की तैयारी चल रही है।
  2. 22 जनवरी को शहर में रहेगा अवकाश

डिजिटल डेस्क, चंडीगढ़।  अयोध्या में 22 जनवरी को राम मंदिर के 'प्राण प्रतिष्ठा' समारोह से पहले चंडीगढ़ में 150 क्विंटल लड्डू बनाने की तैयारी चल रही है।

अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा का दिन करीब है। देश भर में रामलला के स्वागत के लिए सभी तैयारियां कर ली गई हैं। जगह-जगह कई कार्यक्रम किए जा रहे हैं तो कहीं रामलला का स्वागत के लिए मिठाइयां बनाई जा रही हैं। इसी क्रम में प्राण प्रतिष्ठा समारोह के अवसर पर चंडीगढ़ में 150 क्विंटल लड्डू बनाने की तैयारियां हो रही हैं।

22 जनवरी को रहेगा अवकाश

अयोध्या के राम मंदिर में सोमवार को होने वाली प्राण प्रतिष्ठा को ध्यान में रखते हुए चंडीगढ़ में अवकाश घोषित किया गया है। इसके साथ ही महाराष्ट्र और केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में भी सरकारी अवकाश घोषित हो चुका है। वहीं, गुजरात, मध्य प्रदेश, राजस्थान, त्रिपुरा और हरियाणा में सोमवार को कार्यालय एवं संस्थान आधे दिन बंद रहेंगे।

गृह विभाग ने जारी किया आदेश

केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ के प्रशासन ने 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के अवसर पर अपने कर्मचारियों के लिए अवकाश घोषित किया है। केंद्र शासित प्रदेश के गृह विभाग द्वारा जारी आदेश में कहा गया है, ‘अयोध्या में रामलला प्राण प्रतिष्ठा समारोह का 22 जनवरी को पूरे भारत में उत्सव मनाया जाएगा। कर्मचारी इस उत्सव में भाग ले सकें इसके लिए यह निर्णय लिया गया है कि चंडीगढ़ प्रशासन के तहत सभी सरकारी कार्यालय, बोर्ड, निगम, औद्योगिक प्रतिष्ठान सहित अन्य संस्थान 22 जनवरी को बंद रहेंगे।

यह भी पढ़ें- Punjab: पुलिस के लिए चुनौती बने मध्य प्रदेश के हथियार, जालंधर सहित पंजाब के शहरों में हो रही डिलीवरी

यह भी पढ़ें- Punjab: कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा को बड़ी राहत, कोर्ट ने दी पक्की जमानत; जीजा से मारपीट के मामले में मिली थी सजा