Move to Jagran APP

झमाझम बारिश..मानसून में एक दिन में सबसे ज्यादा 133.5 एमएम बारिश दर्ज

शहर में मानसून के दौरान अब तक की एक ही दिन में बुधवार को सबसे ज्यादा बारिश हुई।

By JagranEdited By: Published: Wed, 12 Aug 2020 09:43 PM (IST)Updated: Thu, 13 Aug 2020 06:12 AM (IST)
झमाझम बारिश..मानसून में एक दिन में सबसे ज्यादा 133.5 एमएम बारिश दर्ज
झमाझम बारिश..मानसून में एक दिन में सबसे ज्यादा 133.5 एमएम बारिश दर्ज

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़ : शहर में मानसून के दौरान अब तक की एक ही दिन में बुधवार को सबसे ज्यादा बारिश हुई है। बुधवार शाम को शहर में कुल 133.5 एमएम बारिश दर्ज की गई। इतनी बारिश एक दिन में इस मानसून के दौरान अभी तक नहीं हुई थी। अभी तक शहर में इस बार कुल 545 एमएम बारिश हो चुकी है। वहीं मौसम विभाग के निदेशक सुरेंद्रपाल शर्मा ने बताया कि शहर में अगले दो से तीन दिन बादल छाए रहेंगे। साथ ही मानसून एक्टिव होने के चलते बारिश होने की पूरी संभावना बनी हुई है। इससे तापमान में भी दो से तीन डिग्री की गिरावट देखने को मिल सकती है। हर रोज की तरह ही बुधवार सुबह की शुरुआत भी गर्मी और उमस के साथ हुई। दिनभर लोग उमस से बेहाल रहे। लेकिन शाम होते ही आसमान में बादल छा गए। देखते ही देखते शहर कुछ इलाकों में झमाझम बारिश हुई। बारिश होने से लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली। लोग इस दौरान बारिश का आनंद घरों की छतों पर लेने के साथ सुखना लेक और पार्क में भी लेते हुए दिखाई दिए। इस दौरान सड़कों पर जहां जाम की स्थिति देखने को मिली वहीं कई जलभराव भी देखने को मिला। इतना रहा तापमान

prime article banner

बुधवार को शहर का अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री दर्ज किया गया जो कि सामान्य से दो डिग्री कम रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 25 डिग्री दर्ज किया गया जो सामान्य से एक डिग्री कम दर्ज किया गया। शहर में कुल 133.5 एमएम बारिश तो वहीं शाम के समय कुछ इलाकों में हल्की बारिश ही दर्ज की गई। एयरपोर्ट एरिया में कुल 39.2 एमएम बारिश दर्ज की गई। पंजाब और हरियाणा में तेज बारिश

सुरेंद्रपाल शर्मा ने बताया कि इस समय मानसून के साथ वेस्टर्न डिस्टर्बन्स भी एक्टिव है। इससे शहर में तो बारिश होने की संभावना बनी हुई है। लेकिन पंजाब और हरियाणा के कुछ इलाकों में भारी बारिश होने के आसार बने हुए है। आने वाले दिनों का तापमान

-वीरवार को शहर में बारिश होने की संभावना बनी हुई है। अधिकतम तापमान 32 डिग्री तक रह सकता है।

-शुक्रवार को शहर में सुबह से ही बादल छाए रह सकते है। बारिश होने के भी आसार है। शहर का अधिकतम तापमान 31 डिग्री रहने की संभावना है।

-शनिवार को धूप निकल सकती है। गर्मी बढ़ने के साथ बारिश होने के आसार बने हुए है। अधिकतम तापमान 33 डिग्री तक रह सकता है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.