Move to Jagran APP

Chandigarh Weather Update: चंडीगढ़ में बदलेगा मौसम का मिजाज, बारिश होने से लोगों को मिल सकती है राहत

Chandigarh Weather Update अगले 24 घंटे में मौसम में बदलाव हो सकता है। चंडीगढ़ सहित पंजाब और हरियाणा में तेज बारिश के अलावा 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से धूल भरी हवाएं और आंधी चलेगी। 48 घंटे तक लोगों को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।

By Pankaj DwivediEdited By: Published: Mon, 16 May 2022 08:40 AM (IST)Updated: Mon, 16 May 2022 08:40 AM (IST)
Chandigarh Weather Update: चंडीगढ़ में बदलेगा मौसम का मिजाज, बारिश होने से लोगों को मिल सकती है  राहत
चंडीगढ़ में बारिश होने से लोगों को मिल सकती है राहत।(सांकेतिक)

जांस, चंडीगढ़। Chandigarh Weather Update: गर्मी की दोहरी मार झेल रहे लाेगों को आज और मंगलवार को थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद है, लेकिन उसके बाद फिर से गर्मी आफत बन कर लोगों पर पड़ेगी। चंडीगढ़ मौसम विभाग केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार अगले 24 घंटे में मौसम में बदलाव हो सकता है। इसका कारण है वेस्टर्न डिस्टरबेंस का एक्टिव होना। वेस्टर्न हिमालयन रेंज में एक्टिव हो रहे वेस्टर्न डिस्टरबेंस को मजबूत माना जा रहा है, जिसकी वजह से चंडीगढ़ सहित पंजाब और हरियाणा में तेज बारिश के अलावा 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से धूल भरी हवाएं और आंधी चलेगी। अगले 48 घंटे तक लोगों को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है और उसके बाद तापमान में फिर से बढ़ोतरी दर्ज होगी। विभाग की माने तो 18 मई से एक बार फिर लू चलेगी और तापमान में करीब 3 से 4 डिग्री इजाफा होगा। रविवार को सुबह के समय तो लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली, लेकिन 11 बजने के बाद से शाम 5 बजे तक जमकर लू चली। केंद्र के निदशेक डा. मनमोहन सिंह ने बताया कि वेस्टर्न डिस्टरबेंस का असर रविवार देर रात से होना शुरु हो जाएगा। रात के तापमान पर इसका असर होगा। रविवार को अधिकतम तापमान 43 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27.2 डिग्री रहा।

loksabha election banner

नहीं थमेगा गर्मी का कहर

विभाग की माने तो वेस्टर्न डिस्टबेंस के बाद गर्मी की दोहरी मार लोगों को झेलनी पड़ेगी। विभाग की और से 19 मई से एक बार फिर हिट वेव चलने के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। 19 से लेकर 25 मई तक चंडीगढ़ में लू चलेगी। यह येलो अलर्ट चंडीगढ़ के लिए है जबकि पंजाब और हरियाणा के लिए ओरेंज अलर्ट शनिवार को जारी कर दिया गया था। अगर विभाग के आंकड़ों की बात करें तो पंजाब और हरियाणा के अधिकतर शहरों में तापमान 45 डिग्री और इसके पार गया हुआ है।

यह है लू लगने के लक्षण

ग्रीष्म ऋतु में आपका शरीर कुछ ऐसे संकेत देने लगता है, जिसको महसूस आप समझ सकते हैं, कि आपके अंदर भी लू के लक्षण है।

- यदि आपको लू लग गई है, तो आपके सिर में तेज दर्द होगा और साथ में चक्कर आने के लक्षण भी हो सकते हैं।

- आपको सांस लेने में परेशानी हो सकती है।

- जैसे ही आप लू के संपर्क में आ जाते हैं, तो यह सभी लक्षण उतने ज्यादा प्रभावी नहीं होते है। परंतु वक्त के साथ यह बढ़ भी सकते हैं।

- शरीर का तापमान तेजी के साथ बढ़ता है और बुखार हो जाता है।

- शरीर के इतना तेज तापमान होने के बाद भी शरीर से बिल्कुल पसीना नहीं आता है। यह इसका सटीक लक्षण है।

लू से बचने के घरेलू उपाय

लू से बचने के लिए कुछ विशेष घरेलू उपाय है, जिसे अपनाकर आप गर्म हवाओं से स्वयं की सुरक्षा कर सकते हैं।

- कोशिश करें, कि गर्मियों के दिनों में धूप में जाने से बचें।

- अपने भोजन में आम का पना शामिल करें। आम का पना पीने से आपको लू नहीं लगेगी। यह सबसे खास देसी एवं घरेलू नुस्खा है।

- गर्मियों के कच्ची प्याज के सेवन की जगह पर आप भुनी प्याज का सेवन करें, ऐसा करने से आपको लू नहीं लगेगी।

- धनिया और पुदीना ये दो ऐसी चीजें है। जो शरीर में ठंडक पैदा करती है, तो आप धनिया और पुदीने की चटनी बनाकर उसे उपयोग में ले सकते हैें।

- सूप पीना हर किसी को पसंद होता है। ऐसे में आप गर्मियों के दिनों में सब्जियों के सूप बनाकर पी सकते हैं।

- नींबू पानी तो गर्मियों के हर किसी का सहारा होता है। क्योंकि यह तो एक ऐसा घरेलू उपाय है। जिसे लोग सामान्य तौर पर उपयोग लेते हैं। तो आप गर्मियों में नींबू पानी पीने की आदत बनाएं।

बादल छाए रहने के साथ बारिश के आसार

सोमवार को आसमान में बादल छाए रहने के साथ बारिश के आसार। अधिकतम तापमान 40 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रह सकता है।

मंगलवार को आसमान में बादल छाए रहने के साथ बारिश के आसार। अधिकतम तापमान 39 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रह सकता है।

बुधवार काे आसमान साफ रहेगा। अधिकतम तापमान 40 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रह सकता है।

वीरवार काे आसमान साफ रहेगा। अधिकतम तापमान 41 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रह सकता है।

शुक्रवार को आसमान साफ रहेगा। अधिकतम तापमान 41 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रह सकता है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.