Move to Jagran APP

बारिश ने तोड़ा चार साल का रिकॉर्ड, मार्च में अब तक 77.07 एमएम बारिश दर्ज

बारिश ने इस बार मार्च महीने में रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। वहीं तापमान में भी लगातार चौथे दिन हुई बारिश की वजह से पांच डिग्री तक गिरावट दर्ज की गई है।

By Edited By: Published: Sat, 14 Mar 2020 09:28 PM (IST)Updated: Sun, 15 Mar 2020 06:45 PM (IST)
बारिश ने तोड़ा चार साल का रिकॉर्ड, मार्च में अब तक 77.07 एमएम बारिश दर्ज
बारिश ने तोड़ा चार साल का रिकॉर्ड, मार्च में अब तक 77.07 एमएम बारिश दर्ज

चंडीगढ़, जेएनएन। मार्च के इस महीने के अभी 15 दिन ही बीते हैं। इस दौरान शहर में अब तक कुल 77.07 एमएम बारिश दर्ज की गई, जोकि पिछले चार साल में पूरे मार्च महीने में हुई बारिश से ज्यादा है। ऐसे में बारिश ने इस बार मार्च महीने में रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। वहीं, तापमान में भी लगातार चौथे दिन हुई बारिश की वजह से पांच डिग्री तक गिरावट दर्ज की गई है।

loksabha election banner

मौसम विभाग के निदेशक सुरेंद्रपाल शर्मा ने बताया कि अभी आने वाले दिनों में शहर में बादल छाए रह सकते हैं लेकिन बारिश होने के आसार नहीं हैं। लगातार चौथे दिन हुई बारिश की वजह से शहर में ठंड एक बार फिर बढ़ गई है। मार्च के इस महीने में दिसबंर महीने जैसी ठंड महसूस की जा रही है। शनिवार अलसुबह पहले बारिश हुई लेकिन दिन चढ़ते ही शहर में धूप खिल गई। इसके बाद फिर से शहर में बादल छा गए और ठंडी हवा ने शहर के मौसम को ठंडा कर दिया। इसके बाद शाम करीब चार बजे शहर में बारिश शुरू हुई।

लगातार चार दिन हुई बारिश की वजह से शहर में कईं जगह पानी जमा हो गया है। बारिश के चलते सड़कों पर भी जाम की स्थिति देखने को मिली। सुखना लेक पर जहां सुबह-शाम भीड़ देखने को मिलती थी, वहीं, अब बारिश के चलते वहां पर भी लोग कम ही दिखाई दिए। सुरेंद्रपाल ने बताया कि वेस्टर्न डिस्टर्बेस एक्टिव होने की वजह से शहर में बारिश हो रही है। रविवार से दो दिन शहर में सिर्फ बादल छाए रह सकते हैं, लेकिन बारिश होने के आसार नहीं हैं।

तापमान पांच डिग्री तक गिरा

शनिवार को हुई बारिश की वजह से शहर के तापमान में शुक्रवार के मुकाबले पांच डिग्री तक की गिरावट देखने को मिली। शुक्रवार को शहर का अधिकतम तापमान 25.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। वहीं, शनिवार को शहर में 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जोकि सामान्य से सात डिग्री तक कम रहा। वहीं, न्यूनतम तापमान 12.7 डिग्री दर्ज किया गया। शहर में सुबह साढ़े आठ बजे तक 15 एमएम और शाम साढ़े पांच बजे तक 0.4 एमएम बारिश दर्ज की गई।

पिछले वर्षो में मार्च में कितनी हुई बारिश

वर्ष          बारिश दर्ज (एमएम में)

2020           77.07

2019           17.5

2018            4.6

2017           21.8

2016           63.3

आने वाले दिनों का मौसम

रविवार को शहर में आसमान साफ रहेगा लेकिन दोपहर बाद बादल छा सकते है। अधिकतम तापमान 23 और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है। -सोमवार सुबह पहले आसमान में बादल छाए रहेंगे लेकिन बाद में आसमान साफ हो जाएगा। इसके साथ ही बारिश न होने के आसार हैं। -मंगलवार को शहर में मौसम सही रहेगा। अधिकतम तापमान 25 और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है।

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.