'राहुल गांधी के सिपाही सड़क पर उतर आए', CJP के समर्थन में वड़िंग ने कहा- आवाज नहीं रुकेगी
कांग्रेस नेता अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन का समर्थन किया है।
-1791795668115_m.webp)
HighLights
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग
कांग्रेस के राजा वड़िंग ने CJP प्रदर्शन का समर्थन किया
वड़िंग बोले, राहुल गांधी के सिपाही लोकतंत्र के लिए सड़कों पर
डिजिटल डेस्क, चंडीगढ़। दिल्ली के जंतर-मंतर पर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी ने 10 अक्टूबर को प्रदर्शन का ऐलान किया था। हालांकि सीजेपी के लीडरों की गिरफ्तारी के बाद प्रोटेस्ट हो नहीं पाया।
अब इस प्रोटेस्ट में कांग्रेस ने भी छलांग लगा दी है और पंजाब के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर पोस्ट कर ऐलान कर दिया है कि वो चुप रहने वाले नहीं हैं।
वड़िंग ने बीजेपी पर बोला हल्ला
अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने एक्स पर लिखा है कि लोकतंत्र की आवाज को न पुलिस रोक सकती है, न सत्ता का अहंकार दबा सकता है। ऐसे में उनका इशारा साफ है कि वो भी इस प्रोटेस्ट का हिस्सा बन सीजेपी का समर्थन करेंगे।
-1791795789150.webp)
खुद को बताया राहुल गांधी का सिपाही
वड़िंग ने कहा कि राहुल गांधी के सिपाही सड़कों पर उतर आए हैं, लोकतंत्र के लिए खड़े हैं और जवाबदेही की मांग कर रहे हैं। संदेश साफ है - जब तक ज्ञानेश कुमार इस्तीफा नहीं देते, तब तक लोग अपनी आवाज उठाना बंद नहीं करेंगे।
No matter how many police forces you deploy, Modiji, you cannot silence the voice of India! Rahul Gandhi’s warriors are out on the streets, standing up for democracy and demanding accountability. The message is clear the people will not stop raising their voices until Gyanesh Kumar resigns! लोकतंत्र की आवाज़ को न पुलिस रोक सकती है, न सत्ता का अहंकार दबा सकता है। #VoteChori
— Amarinder Singh Raja Warring (@RajaBrar_INC) October 12, 2026
लोकतंत्र के लिए होगा मार्च
राजा वड़िंग ने एक और पोस्ट सोशल मीडिया पर डाला है जिसमें उन्होंने लिखा है मार्च फॉर लोकतंत्र और मार्च फॉर डेमोक्रेसी। उनके इस पोस्ट से साफ जाहिर है कि अब कांग्रेस सीजेपी के समर्थन में उतर कर बीजेपी को घेरने की पूरी तैयारी कर चुकी है।
प्रदर्शन के पहले ही हिरासत में लिए गए सीजेपी नेता
बता दें कि SIR मामले में ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग कर रहे कॉकरोच जनता पार्टी ने 10 अक्टूबर को दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का ऐलान किया था। मगर दिल्ली पुलिस ने सतर्कता दिखाते हुए प्रोटेस्ट होने से पहले ही सभी बड़े सीजेपी नेताओं को हिरासत में ले लिया।
Chalo Delhi 🚨🚨🏃🏿🏃♀️🏃♂️🚨🚨
— Amarinder Singh Raja Warring (@RajaBrar_INC) October 12, 2026
किसी को प्लेन के अंदर से डिटेन किया तो किसी को घर जाकर उठाया। मगर आंदोलन को आगे बढ़ने ही नहीं दिया। ऐसे में कहीं न कहीं राजनीतिक पार्टियों ने बीजेपी को घेरा है और दिल्ली पुलिस के इस कदम की निंदा भी की है।
यह भी पढ़ें- पंजाब कांग्रेस में गुटबाजी पर लगा विराम? एक फ्रेम में दिखे चन्नी-वड़िंग और बाजवा
