Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    राघव चड्ढा पंजाब के सीएम भगवंत मान की सलाहकार कमेटी के प्रमुख नियुक्त, पढ़ें आप नेता का राजनीतिक सफर

    By Kamlesh BhattEdited By:
    Updated: Mon, 11 Jul 2022 01:30 PM (IST)

    आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं राज्यसभा सदस्य राघव चड्ढा को पंजाब के सीएम भगवंत मान का सलाहकार नियुक्त किया गया है। 11 नवंबर 1988 को जन्मे राघव चड्ढा बहुत कम समय में राजनीति के शिखर तक पहुंचे हैं।

    Hero Image
    सीएम भगवंत मान के साथ राघव चड्ढा। फाइल फोटो

    जेएनएन, चंडीगढ़। आम आदमी पार्टी ने राज्यसभा सदस्य राघव चड्ढा को पंजाब की भगवंत मान सरकार की सलाहकार कमेटी का प्रमुख नियुक्त किया गया है। 11 नवंबर 1988 को जन्मे राघव चड्ढा बहुत कम समय में राजनीति के शिखर पर पहुंचे। वर्तमान में पंजाब से राज्यसभा सदस्य राघव चड्ढा दिल्ली जल बोर्ड के उपाध्यक्ष और दिल्ली की राजेंद्र नगर विधानसभा क्षेत्र से विधायक रह चुके हैं। पेशे से वह चार्टर्ड अकाउंटेंट हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बता दें, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने विभिन्न विभागों के साथ बैठकें करने के बाद एक सलाहकार कमेटी का गठन किया था। यह कमेटी पूरी तरह से एडहाक कमेटी होगी और सरकार को केवल कामकाज में सुझाव देगी। मुख्य सचिव विजय कुमार जंजुआ ने इस बाबत आदेश जारी किए थे। 

    उन्होंने कमेटी के गठन को लेकर जो शर्तें और नियम तय किए हैं उसमें स्पष्ट तौर पर कहा गया है कि यह कमेटी एडहाक होगी और केवल जनता से जुड़े मामलों को लेकर सरकार को सुझाव देगी। इस कमेटी का एक चेयरमैन और कुछ सदस्य होंगे जिन्हें समय समय पर सरकार की ओर से नियुक्त किया जाएगा। कमेटी के चेयरमैन व सदस्यों को किसी भी किस्म का वेतन, भत्ते और अन्य खर्चे नहीं दिए जाएंगे। अब इस कमेटी का चेयरमैन राघव चड्ढा को नियुक्त कर दिया गया है।

    पढ़ें राघव चड्ढा के बारे में

    राघव चड्ढा की स्कूल शिक्षा दिल्ली के बाराखंभा रोड स्थित माडर्न स्कूल में हुई। इसके बाद उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक की उपाधि प्राप्त की। उन्होंने इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स आफ इंडिया से चार्टर्ड अकाउंटेंसी की पढ़ाई की, जिसके बाद वे सर्टिफिकेशन कोर्स के लिए लंदन स्कूल ऑफ इकोनामिक्स गए। अपने शुरुआती करियर में उन्होंने कई नामी कंपनियों में काम किया।

    राघव चड्ढा इसी दौरान अन्ना आंदोलन से जुड़े। बाद में अरविंद केजरीवाल ने जब आम आदमी पार्टी का गठन किया तो वह इससे जुड़ गए। इसके बाद राजनीति में उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। आम आदमी पार्टी ने जब 2015 में प्रचंड बहुमत से दिल्ली विधानसभा का चुनाव जीता को26 वर्ष की उम्र में राघव चड्ढा पार्टी के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष बने।

    वर्ष 2019 में राघव चड्ढा ने दक्षिणी दिल्ली से लोकसभा चुनाव लड़े, लेकिन भाजपा उम्मीदवार रमेश बिधूड़ी ने उन्हें हरा दिया। वह दूसरे स्थान पर रहे। खास बात यह रही कि इस चुनाव में आप के सभी प्रत्याशियों में चड्ढा को सबसे अधिक वोट शेयर मिला।

    फरवरी 2020 दिल्ली विधानसभा चुनाव में राजेंद्र नगर से चुनाव लड़ा और भाजपा के उम्मीदवार आरपी सिंह को हराया। चुनावों के बाद, उन्हें दिल्ली जल बोर्ड (डीजेबी) का उपाध्यक्ष बनाया गया। 2022 की शुरुआत में हुए पंजाब विधानसभा चुनाव की रणनीति बनाने में राघव चड्ढा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

    राघव चड्ढा को चुनाव से पूर्व पंजाब में पार्टी का सह प्रभारी नियुक्ति किया गया। पार्टी ने पंजाब में शानदार जीत दर्ज की। इसके बाद राघव चड्ढा को पंजाब से राज्यसभा में प्रतिनिधित्व दिया गया।

    comedy show banner
    comedy show banner