चंडीगढ़ में म्यूजिकल नाइट, नेशनल क्राफ्ट मेले में पंजाबी सूफी गायक यासिर हुसैन की प्रस्तुति, 16 तक चलेगा मेला
12वें चंडीगढ़ नेशनल क्राफ्ट मेले में आज पंजाबी सूफी सिंगर यासिर हुसैन प्रस्तुति देंगे। नार्थ कल्चर जोन पटियाला की तरफ से कलाग्राम मनीमाजरा में आयोजित हो रहे क्राफ्ट मेले में नौ से 16 अक्टूबर तक हर शाम सुरमई शाम होगी।

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। 12वें चंडीगढ़ नेशनल क्राफ्ट मेले में आज पंजाबी सूफी सिंगर यासिर हुसैन प्रस्तुति देंगे। नार्थ कल्चर जोन पटियाला की तरफ से कलाग्राम मनीमाजरा में आयोजित हो रहे क्राफ्ट मेले में नौ से 16 अक्टूबर तक हर शाम सुरमई शाम होगी। संगीत जगत की विभिन्न हस्तियां प्रस्तुति देने के लिए कलाग्राम पहुंच रही हैं।
खास बात यह है कि कोरोना की वजह से दो साल बाद क्राफ्ट मेले का आयोजन हो रहा है। शुक्रवार को पंजाब के राज्यपाल व चंडीगढ़ के प्रशासक बनवारीलाल पुरोहित ने मेले का उद्घाटन किया था। वहीं रविवार को संगीत संध्या का आगाज शाम सात बजे से हाेगा जो कि देर शाम तक चलेगा। उल्लेखनीय है इस बार क्राफ्ट मेले में इस बार देश भर से 100 के करीब हैंडीक्राफ्ट के स्टाल लगे हैं। म्यूजिकल कार्यक्रम की प्रस्तुति देने के लिए इस बार के मेले में पद्मश्री मालिनी अवस्थी से लेकर निजामी ब्रदर्स भी शिरकत करेंगे।
यह है संगीतक कार्यक्रम का शेड्यूल
- 10 अक्टूबर को गजल गायक जगजीत सिंह को समर्पित कार्यक्रम का आयोजन होगा।
- 11 अक्टूबर को हिंदी सिनेमा के 80 के दशक से 2000 के गीत सदाबहार गीतों को पेश किया जाएगा।
- 12 अक्टूबर को पंजाबी सिंगर गुरकृपाल सुरापुरी और ग्लोरी बाबा प्रस्तुति देंगी
- 13 अक्टूबर को सिंगर रब्बी द्वारा पंजाब फोक बैंड की प्रस्तुति होगी।
- 14 अक्टूबर को पद्मश्री मालिनी अवस्थी बालीवुड गीतों से शहर को सराबोर करेंगी।
- 15 अक्टूबर को निजामी ब्रदर्स-गुलाम साबिर और गुलाम बारिस प्रस्तुति देंगे।
- 16 अक्टूबर को स्पेन से पहुंचे कलाकार प्रस्तुति देंगे।
पर्यटकों को स्टाल कर रहे आकर्षित
नेशनल क्राफ्ट मेले में लगाए गए स्टाल पर्यटकों का भी आषर्कित कर रहे हैं। इस बार के स्टाल में बिहार की मधुबनी पेटिंग का विशेष स्टाल लगाया गया है। यह स्टाल भाई बागेश और नागेश ने लगाया है जिसमें प्रकृति और धर्म पर आधारित चित्रों को पेश किया गया है। इसी प्रकार से बंगाल के सूखे फूल, उत्तर प्रदेश और दिल्ली के बनारसी रेशम, सूती वस्त्र, घर की सजावट से लेकर महिलाओं के श्रंगार के लिए बेहतर विकल्प है।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।