हमारा इश्क हॉकी के मैदान में परवान चढ़ेगा..
हम दोनों फिल्म में कपल तो हैं, मगर हमारे बीच होगी हॉकी। जो हमें मिलाएगी, जो हमारा पैशन होगा और यही हॉकी का मैदान ही हमारे इश्क को परवान चढ़ाएगा। गायक रणजीत बावा अपनी आना वाली फिल्म खिडो खुंडी पर कुछ इस तरह से बोले।
By Edited By: Published: Wed, 07 Mar 2018 09:28 PM (IST)Updated: Thu, 08 Mar 2018 10:51 AM (IST)
जागरण संवाददाता, चंडीगढ़ : हम दोनों फिल्म में कपल तो हैं, मगर हमारे बीच होगी हॉकी। जो हमें मिलाएगी, जो हमारा पैशन होगा और यही हॉकी का मैदान ही हमारे इश्क को परवान चढ़ाएगा। गायक रणजीत बावा अपनी आना वाली फिल्म खिडो खुंडी पर कुछ इस तरह से बोले। उनके साथ फिल्म में मैंडी ठक्कर हैं। दोनों ही होटल जेडबल्यू मैरियट-35 में फिल्म के ट्रेलर लॉन्च पर पहुंचे। बावा ने बताया कि फिल्म जालंधर के निकट छोटे से गाव संसारपुर पर आधारित है। इस गांव को 15 हॉकी ओलंपियन तैयार करने का गौरव प्राप्त है। ये मेरा सौभाग्य है, इसमें मुझे लीड एक्ट करने को मिला। इसके लिए मैंने खुद हॉकी खेलना सीखा। जिसके लिए ओलंपियन बलबीर सिंह सीनियर, पूर्व कप्तान संदीप सिंह और अन्य महान खिलाड़ियों से सलाह मशवरा भी हुई। हॉकी का खेल क्या है, फिल्म के बाद समझ में आया फिल्म में मैंडी ठक्कर मुख्य भूमिका निभाएंगी, बोली कि मुझे अच्छा लगा कि फिल्म के निर्देशक रोहित जुगराज ने मुझे इस फिल्म के लिए चुना। इसकी वजह से मैं पंजाब में प्रसिद्ध हॉकी के खेल को जान पाई। मैं खुद भी रणजीत की ट्रेनिंग के दौरान हॉकी के मैदान पर रही, जिससे मुझे इस खेल की बारीकियां सीखने को मिली। फिल्म हालांकि हॉकी पर आधारित है, मगर मेरा किरदार इसमें रणजीत बावा को कभी हार न मानने के लिए प्रेरित करता है। मुझे खुशी है कि मैं भी इस फिल्म का महत्तवपूर्ण हिस्सा हूं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें