खेलो इंडिया में पंजाब ने 23 गोल्ड, 19 सिल्वर और 30 ब्रांज मेडल जीते
पुणे में पिछले 12 दिनों से चल रहे खेलो इंडिया यूथ गेम्स के आखिरी दिन पंजाब ने एक गोल्ड और दो ब्रांज मेडल जीते।
जागरण संवाददाता, चंडीगढ़ : पुणे में पिछले 12 दिनों से चल रहे खेलो इंडिया यूथ गेम्स के आखिरी दिन पंजाब ने एक गोल्ड और दो ब्रांज मेडल जीते।
खेल विभाग की डायरेक्टर अमृत कौर गिल ने खेल के आखिरी दिन मेडल जीतने वाले पंजाब के खिलाड़ियों के बारे जानकारी देते हुए बताया कि तीरंदाजी के अंडर-21 में संगमप्रीत ¨सह ने गोल्ड और अंडर-17 में अमनप्रीत कौर ने ब्रांज पदक जीता है। संगमप्रीत ¨सह ने कम्पाउंड इवेंट के फाइनल में हरियाणा के राहुल को 145-139 से हराया। वहीं लड़कियों की अंडर -21 हॉकी में पंजाब की टीम ने ब्रांज मेडल जीता। तीसरे स्थान के लिए हुए मैच में पंजाब ने उड़ीसा को 2-1 से हराया। इन खेलों में पंजाब ने 23 गोल्ड, 19 सिल्वर और 30 ब्रांज मेडल के साथ कुल 72 मेडल जीते हैं।
पंजाब के खेलमंत्री राणा गुरमीत ¨सह सोढी ने पंजाब के समूचे खेल दल को बधाई देते हुए आशा व्यक्त की कि अगली बार पंजाब के खिलाड़ी और भी मेडल जीतेंगे। उन्होंने कहा कि जो खिलाड़ी इस बार मेडल नहीं जीत सके, वह आगे से और भी मेहनत करके मेडल सूची में अपना नाम दर्ज करवाएंगे। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय खेल और अगले साल होने वाले टोक्यो ओलंपिक खेल के लिए पंजाब के खिलाडि़यों को अभी से ही तैयारी करना शुरू कर देनी चाहिए।
अतिरिक्त मुख्य सचिव (खेल) संजय कुमार ने भी विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी और उनकी जीत का श्रेय को¨चग स्टॉफ और खिलाडि़यों के माता-पिता को दिया। खेलो इंडिया की पदक तालिका में पहले नंबर पर महाराष्ट्र, दूसरे नंबर पर हरियाणा, तीसरे नंबर पर दिल्ली, चौथे नंबर पर कर्नाटक और तमिलनाडू पांचवें नंबर पर रहा।