विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 06, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Punjab Weather: पंजाब में जल्द होगा मौसम में बदलाव, अगले सप्ताह तापमान में गिरावट की संभावना

By Jagran NewsEdited By: MOHAMMAD AQIB KHAN
Published: Wed, 06 Sep 2023 08:15 AM (IST)

पंजाब को जल्द ही गर्मी से राहत मिलने वाली है। अगले कुछ दिनों में मौसम तेजी से बदलेगा। हिमाचल प्रदेश ...और पढ़ें

पंजाब में अगले सप्ताह तापमान में गिरावट की संभावना
पंजाब में अगले सप्ताह तापमान में गिरावट की संभावना

चंडीगढ़, जागरण संवाददाता: पंजाब को जल्द ही गर्मी से राहत मिलने वाली है। अगले कुछ दिनों में मौसम तेजी से बदलेगा। मौसम विभाग ने कहा है कि आने वाले दिनों में मौसम में बदलाव होगा। अगले सप्ताह दिन का न्यूनतम तापमान दो डिग्री तक गिर जायेगा।

मौसम केंद्र चंडीगढ़ के मुताबिक 8 सितंबर तक पंजाब में बारिश की कोई संभावना नहीं है। मौसम पूरी तरह साफ रहेगा। इस दौरान अधिकतम तापमान 35 से 37 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। हालांकि, भीषण गर्मी से कुछ राहत मिलेगी। 9 सितंबर के बाद मौसम बदल सकता है।

पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से हिमाचल में बारिश की संभावना है। जिसका असर पंजाब के कई जिलों में रहेगा। पंजाब के अधिकतर जिलों में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा जबकि न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के करीब रहा।

15 सितंबर तक तापमान में होगा बदलाव

मौसम विभाग के मुताबिक बुधवार को हिमाचल प्रदेश के आसपास के जिलों में बारिश होने की संभावना है। इसके साथ ही पंजाब के मौसम में भी अब बदलाव देखने को मिलेगा। आने वाले सप्ताह में दिन के न्यूनतम तापमान में दो डिग्री की गिरावट आएगी। यानी 15 सितंबर तक रात के तापमान में बदलाव आएगा। इसके साथ ही एक सप्ताह में दिन के तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं होगा, लेकिन 15 सितंबर के बाद दिन के तापमान में बदलाव होगा।