Punjab weather forecast: 24 तक दस्तक दे सकता है मानसून, अभी सुहाना बना रहेगा मौसम
चंडीगढ़ व पंजाब के कई इलाकों में आज भा बादल छाए हुए हैं। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। पंजाब में मानसून 24 तक पहुंचने की संभावना है।
जेएनएन, चंडीगढ़/जालंधर। पंजाब व चंडीगढ़ में सुहाना बना हुुुआ है। अधिकांश शहरों में आज भी आसमान में बादल छाए हुए हैं। बादलों व धूप के बीच आंखमिचौली चल रही है। मानसा में सुबह हल्की बारिश हुई। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार वीरवार और शुक्रवार को चंडीगढ़ सहित कुछ स्थानोंं पर बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश की भी संभावना है। अधिकतम तापमान 34 डिग्री रहने की संभावना है। वहीं, 24 जून तक मानसून आ सकता है।
मौसम विभाग के निदेशक सुरेंद्रपाल शर्मा ने बताया कि अरब सागर में बनने वाले निसर्ग चक्रवात (nisarg cyclone) की नमी वाली हवाओं का असर चंडीगढ़ व पंजाब में भी हल्का-फुल्का देखने को मिल सकता है। आसमान में आंशिक बादल छाए रहेंगे। कहीं-कहीं बूंदाबांदी संभावित है।
वहीइस बार मानसून पिछले वर्ष के मुकाबले एक सप्ताह पहले ही आ जाएगा। प्री मानसून 15 जून तक आने की उम्मीद है तो वहीं 24 जून तक शहर में मानसून आ सकता है। इस बार शहर में अच्छी बारिश हो सकती है। मानसून में चंडीगढ़ में 850 सेंटीमीटर तक बारिश होने की संभावना है।
मौसम केंद्र के निदेशक ने बताया कि देश में मानसून केरल पहुंच चुका है। बाकी राज्यों में भी जल्द पहुंच जाएगा। इस बार पूरे उत्तर भारत में अच्छी बारिश हो सकती है। चंडीगढ़ में भी इस बार अच्छी बारिश देखने को मिल सकती है। पंजाब में 450 और हरियाणा में 500 सेंटीमीटर तक बारिश होने की संभावना है। बारिश खेती के लिए अच्छी होगी।
गत दिवस जालंधर में पहले धूप निकली, लेकिन दोपहर में अचानक आसमान में बादल छाए और बारिश शुरू हो गई। इस दौरान शहर का मौसम सुहावना हो गया। लोग इस मौसम का आनंद लेते हुए शाम को शहर के पार्को और सुखना लेक पर भी दिखाई दिए। वहीं, शहर का अधिकतम तापमान 33 डिग्री दर्ज किया गया जो कि सामान्य से सात डिग्री कम रहा। वहीं, न्यूनतम तापमान 23.8 डिग्री दर्ज किया गया।
यह भी पढ़ें: Lockdown में फरीदाबाद में Love Marriage करने पर हो गई FIR, हाई कोर्ट पहुंचा मामला, सरकार से मांगा जवाब
यह भी पढ़ें: छोटी बेटी के हाथ पीले किए, तो बड़ी का मिटा सिंदूर, गम में बदला खुशियां का माहौल
यह भी पढ़ें: अच्छी खबर... CSIO ने तैयार किया खास पोर्टेबल वेंटीलेटर, कीमत 20 से 25 हजार
यह भी पढ़ें: पीटीआइ पर फिर यू-टर्न, हरियाणा में 1983 शारीरिक शिक्षकों को नौकरी से निकाला गया